दिल्ली: शनिवार को 6वें दिन भी कोरोना से मौत का आंकड़ा शून्य, 30 नए केस दर्ज
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर: देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों में काफी राहत है, हालांकि कोरोना के नए केस कम हुए हैं, लेकिन कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में अभी भी कोरोना के काफी मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज छठें दिन कोरोना से किसी की जान नहीं गई है, जो काफी राहत भरी खबर है।

52 ठीक, मौत का आंकड़ा शून्य
शनिवार को दिल्ली से सामने आई कोरोना रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30 नए मामले सामने आए, वहीं 52 मरीज इस वायरस से ठीक होकर लौटे हैं। वहीं आज भी कोरोना से किसी भी जान नहीं गई है। इससे पहले शुक्रवार को 39 नए मामले सामने आए हैं, जबकि गुरुवार को 44 मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली में 377 एक्टिव केस
दिल्ली में आज लागातार छठा दिन है, जब कोरोना वायरस से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अक्टूबर महीने में अब तक 1 मरीज की मौत दर्ज की गई है, वहीं दिल्ली के कोरोना ट्रैकर पर नजर डाले तो दिल्ली में अब कोरोना के कुल 14,39,166 मामले हो गए है, जिसमें से 14,13,701 मरीजों ने इस वायरस से रिकवर किया है। दिल्ली में कुल मौत का आकंड़ा 25,088 पहुंच गया है। वहीं अब 377 कोरोना के केस एक्टिव है।
संक्रमण दर 0.05 फीसदी
दरअसल, लगातार हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन के चलते दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है। पिछले 77 दिनों से रोजाना 100 से कम केस दर्ज हो रहे हैं। वहीं संक्रमण दर भी 0.05 फीसदी है, जो राहत भरा संकेत है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 65 प्रतिशत पात्र आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications