दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 24383 मामले, मुंबई से सामने आए 11,317 केस
नई दिल्ली, जनवरी 14। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना का दैनिक आंकड़ा 28 हजार को पार कर गया था। ये अप्रैल 2020 के बाद एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 24,383 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34 मरीजों की मौत हो गई है।
Recommended Video

दिल्ली के पॉजिटिविटी रेट में उछाल
राजधानी दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या में थोड़ी सी गिरावट आई है। दिल्ली में अभी एक्टिव केस की संख्या 92,273 है। ये आंकड़ा गुरुवार को 94,160 था। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 26,236 मरीज रिकवर हुए हैं। इसके अलावा दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी को पार कर 30.64 फीसदी हो गया है। गुरुवार को दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 29.12 फीसदी था।
मुंबई में कोरोना के नए केस
वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे के अंदर 11317 नए केस सामने आए हैं। वहीं 9 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। मुंबई में एक्टिव केस का आंकड़ा 84352 है। आपको बता दें कि मुंबई में पॉजिटिविटी रेट 20.60 फीसदी है जबकि अभी कुल आरक्षित बेड के मुकाबले 16.8 फीसदी ही भरे हैं। मुंबई में गुरुवार को 13,702 कोरोना केस सामने आए थे, जबकि कोविड से 6 मौतें हुई थीं। मुंबई में एक्टिव केस की तादाद 95,123 तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications