Covid 19 update: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन 1500 से अधिक नए मामले, 10 की गई जान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 1558 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 1534 और गुरुवार को 1515 नए मामले सामने आए थे। यानी लगातार तीसरे दिन दिल्ली में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। तीसरे दिन कोरोना के 1500 से अधिक नए मामले सामने आने से सरकार से लेकर डॉक्टर तक सभी चिंतित हैं। आज 10 और मौतों के साथ ही मृतकों की संख्या 11000 के करीब पहुंच गई है।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi, Maharashtra में बेकाबू हुआ कोरोना वायरस, फिर लगेगा Lockdown? | वनइंडिया हिंदी
    Delhi reports 1558 new COVID 19 cases, 974 recoveries

    दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1558 नए केस दर्ज किए गए और इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ-साथ इस दौरान 974 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,55,834 पहुंच गया है और अब तक 10,997 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 6,625 एक्टिव मामले हैं और 6,38,212 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में रिकवरी रेट घटकर 97.31% रह गया है। जबकि एक्टिव मरीज 1.01% तक पहुंच गए हैं। दिल्ली में डेथ रेट 1.68% है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 1.70% हो गया है।

    दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 91,703 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 59,648 आरटीपीआर टेस्ट और 32,055 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 14,323,094 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,53,847 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में आज करीब 200 नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद इनकी संख्या भी बढ़कर 1506 पर पहुंच गई है, जबकि शुक्रवार को इनकी संख्या 1307 थी।

    इससे पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया और कहा कि यह कोरोनावायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है। सत्येंद्र जैन ने कहा, किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है। विशेषज्ञों ने कहा कि यदि 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया, तो वायरस खत्म हो जाएगा। जैन ने कहा, 'प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+