दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेज उछाल, 24 घंटे में आए 1313 नए केस
नई दिल्ली, 30 दिसंबर: दिल्ली में कोरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 1300 के आंकड़े को पार कर गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के देखकर लोगों के बीच तीसरी लहर की आशंकाएं पैदा हो गई हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 1313 केस दर्ज किए गए। 26 मई के बाद दिल्ली में सबसे अधिक केस दर्ज किए गए हैं।
Recommended Video

बीते 24 घंटों में राजधानी दिल्ली में 1313 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जो बुधवार की तुलना में करीब 42 फीसदी ज्यादा हैं। राहत की बात ये रही कि 24 घंटों की अवधि में दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई है। दिल्ली में 26 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.73% है जो कि 26 मई के बाद सबसे ज़्यादा है।
दिल्ली में फिलहाल कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 1.73% हो गई है, वहीं 66 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। इससे पहले बुधवार को कोरोना संक्रमण के मामले 900 से अधिक केस सामने आए थे। वहीं पॉजिटिविटी रेट 1.29% थी। वहीं दिल्ली के सीलमपुर में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर फल मंडी और नेहरू मार्केट कल रात 10 बजे तक बंद कर दिया गया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के मामले धीरे-धीरे कम्युनिटी लेवल पर फैल रहे हैं। दिल्ली में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में से 46 प्रतिशत में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसका मतलब है कि अब ओमिक्रॉन वेरिएंट दिल्ली के अंदर आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications