Delhi Corona Updates: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं, सामने आए 24 नए केस

नई दिल्ली, 22 अगस्त। राजधानी दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या में पहले से काफी कमी आई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 24 नए मामले सामने आए हैं और एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि 56 लोग ठीक होकर अस्पताल से ठीक होकर लौटे भी हैं। इस वक्त दिल्ली में कोरोना के कुल केस 14,37,317 हैं, जिसमें से सक्रिय मामले 398 हैं और कुल रिकवरी केस 14,11,840, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 25,079 पहुंच चुका है। तो वहीं पॉजीटिविटी रेट 0.4 प्रतिशत हो चुकी है।

Delhi: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं

सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत

भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

Recommended Video

    Delhi में 8 बजे के बाद भी खुले सकेंगे बाजार, Arvind Kejriwal ने की घोषणा | वनइंडिया हिंदी

    दिल्‍ली के सभी बाजार अब खुलेंगे

    तो वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना के मरीजों की संख्या कम हुई है इसलिए आगामी सोमवार से दिल्‍ली के सभी बाजार अपने सामान्य समय के अनुसार खुल सकते हैं। हालांकि इस दौरान सभी को कोविड प्रोटकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है। इसके साथ मॉल्स पर भी लगे प्रतिबंधों को हटा दिया गया है।

    Delhi: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं

    देश में कोरोना के 30,948 नए केस सामने आए

    तो वहीं अगर पूरे भारत की बात करें तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,948 नए केस सामने आए हैं और 403 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,24,24,234 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,34,367 पहुंच गया है। 24 घंटों के दौरान 38,487 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,16,36,469 हो गई है।

    Delhi: बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं

    कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है: सौम्या स्वामीनाथन

    तो वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा था कि दुनियाभर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और डेल्टा संस्करण के प्रसार के कारण अधिकांश देशों में कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में कोरोना के मामलों में इजाफा होने की वजह डेल्टा वेरिएंट, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन और वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी है।सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+