दिल्ली में कोरोना के केस 4000 के पार, अगले दो दिन में सरकार कर सकती है कड़े प्रतिबंध लागू

नई दिल्ली, जनवरी 03। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण अब बहुत तेजी से फैल रहा है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के चलते दिल्ली में हर दिन के साथ कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को राजधानी में कोरोना के 4099 नए मामले सामने आए, जो कि पिछेल 7.5 महीने में सबसे ज्यादा केस हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना के 4099 केस मिले हैं, जबकि 1 मरीज की संक्रमण से मौत हो गई है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 10986 तक जा पहुंची है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: Delhi में कोरोना केसों में बड़ा उछाल, लगेगा Lockdown ? | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Corona Update

    पूर्ण कर्फ्यू लागू कर सकती है सरकार

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा आज 4000 को पार कर गया है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ऊपर जा चुका है। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 6.46% तक पहुंच गया है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि अगर दिल्ली में अगले दो दिन और पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ऊपर रहा तो दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के तहत दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया जाएगा और फिर रेड अलर्ट के तहत आने वाली पाबंदियों को दिल्ली में लागू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि अगर दिल्ली में रेड अलर्ट लागू होता है तो सरकार पूर्ण कर्फ्यू लगा देगी, जिसके तहत सभी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिए जाएंगे।

    दिल्ली में अभी लागू है येलो अलर्ट

    आपको बता दें कि दिल्ली में अभी येलो अलर्ट जारी है। पिछले मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद येलो अलर्ट की घोषणा की थी। दिल्ली में भले ही येलो अलर्ट लागू है, लेकिन हालात अभी ऑरेंज अलर्ट वाले बन गए हैं, जो धीरे-धीरे रेड अलर्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। दिल्ली में रविवार को कोविड के नए मामलों की संख्या 3,194 दर्ज हुई थी, जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.5% था।

    दिल्ली में 84 फीसदी केस ओमिक्रॉन के

    स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि पिछले 2 दिनों में कोरोना के जितने मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 84 फीसदी केस ओमिक्रॉन वेरिएंट के हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में अभी ओमिक्रॉन के कुल मामले 351 के पार चले गए हैं। जैन के मुताबिक, दिल्ली में अभी 202 मरीज अस्पताल के अंदर भर्ती हैं। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा स्थिति खराब अगर किसी राज्य की है तो वो महाराष्ट्र है, जहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 510 तक पहुंच गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+