दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर जैसे बने हालात, पिछले 24 घंटे में मिले 17335 नए केस
नई दिल्ली, जनवरी 07। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। हर दिन के साथ दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 17335 नए केस सामने आए हैं, जो कल के मुकाबले 15 प्रतिशत की वृद्धि है। दिल्ली के अंदर पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत भी हो गई है।

दिल्ली में बने कोरोना की दूसरी लहर जैसे हालात
आपको बता दें कि दिल्ली में आज जो केस आए हैं, उसने कोरोना की दूसरी लहर जैसी स्थिति को फिर से पैदा कर दिया है। दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 17.73 फीसदी तक पहुंच गया है। दिल्ली में आज का कोरोना का आंकड़ा 8 मई 2020 के बाद सबसे अधिक है। वहीं बात करें पॉजिटिविटी रेट की तो 11 मई 2020 को ये पॉजिटिविटी रेट दिल्ली के अंदर था। दिल्ली के अंदर एक्टिव केस की संख्या 39,873 हो गई है, जो कि 20 मई के बाद सबसे अधिक है। 20 मई को देश में एक्टिव केस की संख्या 40,214 थी।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 35 एथलीट पॉजिटिव
आपको बता दें कि कोरोना का खतरा सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना का दैनिक आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है। शुक्रवार को स्पोर्टस अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि बेंगलुरु में करीब 35 जूनियर एथलीट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो विभिन्न राष्ट्रीय आयोजनों में भाग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications