Delhi Blast Eyewitness:'लाशों के उड़े चिथड़े, धमाके से 3 बार गिरे- भयानक मंजर', लाल किले के पास ब्लास्ट

Delhi Bomb Blast Eyewitness: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के ठीक बाहर सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम को एक भयावह विस्फोट ने राजधानी को दहला दिया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी थी कि आसपास की तीन अन्य कारें भी आग के गोले बन गईं। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है।

धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि चांदनी चौक के बाजारों में शीशे चटक गए, स्ट्रीटलाइट्स फ्यूज हो गईं, और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों ने दर्दनाक आपबीती बयां की। एक दुकानदार ने बताया कि विस्फोट के कारण मैं 3 बार गिरा, ऐसा लगा हम सब मर जाएंगे। उधर, सामने आए वीडियो में लाशों के चिथड़े साफ नजर आए। आइए जानते हैं, दर्दनाक मंजर की आंखों देखी...

Delhi Bomb Blast Eyewitness

Delhi Bomb Blast Reason: ब्लास्ट का खौफनाक सीन- धमाके से 50 मीटर दूर उड़े कार के परखचे

घटना सोमवार शाम 6:55 बजे (भारतीय समय) हुई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट-1 के पार्किंग जोन में एक सफेद इंडिका कार खड़ी थी, जिसमें अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। मीडिया पोर्ट के अनुसार, धमाके की तीव्रता इतनी थी कि कार के परखचे 50 मीटर दूर उड़ गए, और आग की लपटें 20-25 फीट ऊंची उठीं। चिंगारी ने तुरंत पास की तीन कारों (मारुति स्विफ्ट, हुंडई i10 और एक अनजान मॉडल) को लपेट लिया, जो मिनटों में राख हो गईं। इंडिया टुडे के अनुसार, विस्फोट से नजदीकी स्ट्रीटलाइट्स फ्यूज हो गईं, और चांदनी चौक की दुकानों के शीशे-दरवाजे चटक गए।

Delhi Bomb Blast Eyewitnesses: किस कार में बम फटा? चश्मदीदों ने बताया भयावाह मंजर

  • एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, 'मैंने अपने जीवन में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना। विस्फोट के कारण मैं तीन बार गिरा। ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे!'

  • एक अन्य निवासी राजधर पांडे ने कहा, 'मैंने घर से आग की लपटें देखीं और नीचे आया। जोरदार धमाका हुआ। मैं पास में ही रहता हूं-लोग चीख रहे थे, भाग रहे थे।' प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया कि 'जब हम नजदीक पहुंचे, तो सड़क पर बॉडी पार्ट्स बिखरे पड़े थे। चारों तरफ खून ही खून। मेट्रो स्टेशन पर भी पैनिक-यात्रियों को बाहर निकाला गया, लेकिन DMRC ने कहा, 'नेटवर्क पर कोई असर नहीं।'

  • विस्फोट में घायल हुए ऑटो चालक जीशान ने कहा, मेरे सामने वाली कार लगभग दो फीट दूर थी। मुझे नहीं पता कि उसमें बम था या कुछ और, लेकिन उसमें विस्फोट हुआ। वह एक स्विफ्ट डिजायर कार थी।

मौतों की संख्या 8 हो गई-LNJP हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सूरज कोटियाल ने बताया: '15 घायलों को लाया गया, जिनमें से 8 की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी। 3 की हालत गंभीर, 1 स्थिर।' घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Delhi High Alert, Rescue: फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में काबू पाया, NIA-NDRF जांच में-CCTV से सुराग

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) ने 7 फायर टेंडर्स और 15 CAT एम्बुलेंस भेजीं। DCP (नॉर्थ) ने कहा, 'आग 45 मिनट में काबू में, लेकिन साइट सील।' NDRF की बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDSS) ने अवशेषों की जांच की-कार के चेसिस से IED या गैस सिलेंडर के टुकड़े मिले। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल कलेक्ट किए। स्पेशल सेल ने 50 CCTV फुटेज खंगाले-संदिग्ध व्यक्ति (काले कपड़ों में) कार के पास दिखे।

NIA डायरेक्टर ने हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी-संसद भवन, ऐतिहासिक साइट्स (रेड फोर्ट, इंडिया गेट) और सरकारी ऑफिसों पर सिक्योरिटी टाइट। मुंबई पुलिस ने भी अलर्ट किया-पेट्रोलिंग, नाकाबंदी बढ़ाई।

ये भी पढ़ें- Delhi Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास कारों में एकाएक विस्फोट, 10 की मौत-फरीदाबाद से पकड़े गए थे आतंकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+