Delhi Rains: दिल्ली में रेड अलर्ट, 4 की मौत, भारी बारिश की आशंका, जानिए आज पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Rains: गर्मी से उबल रही दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश ने लोगों को राहत को दी लेकिन ऑफिस और स्कूल जाने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। लगातार तेज बरसात के कारण सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे आनेजाने वालों को काफा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है। आज पूरे दिन मौसम के खराब रहने की आशंका बनी हुई है।

तो वहीं दूसरी ओर ये बारिश जानलेवा हो गई है, इसके चलते 4 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि द्वारका के खरखरी नहर गांव में आज सुबह तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिरने से 4 लोगों ने दम तोड़ दिया और एक घायल हो गया। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं।
तेज आंधी और बिजली चमकने की आशंका: IMD
IMD के मुताबिक आज दिल्ली और एनसीआर, यमुनानगर, करनाल, सफीदों, पानीपत, सोहाना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) गंगोह, शामली, कांधला, नंदगांव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद, आगरा, जाजाऊ (यूपी) भिवाड़ी, डीग, भरतपुर (राजस्थान) के कई स्थानों पर मध्यम से तेज आंधी और बिजली (40-90 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ भारी बारिश होगी।
बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें लोग: IMD
उसने भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के दौरान दिल्ली में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज और बिजली के साथ तूफानी हवाएं भी चलेंगी। मालूम हो कि सुबह हुई बारिश की वजह से उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित, लोग परेशान
दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ट्वीट करके कहा है कि, "दिल्ली में खराब मौसम और आंधी के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को सहज और कुशल अनुभव मिल सके। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।"
अगले 24 घंटों में इन जगहों पर रहेगा मौसम खराब
केवल दिल्ली ही नहीं मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले 24 घंटों के लिए कश्मीर-श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश: भुंतर, सुंदरनगर, उत्तराखंड, मुक्तेश्वर कुमाऊं, दक्षिण राजस्थान, भीलवाड़ा, जैसलमेर; छत्तीसगढ़, मन; तेलंगाना डंडीगल, ओडिशा, क्योंझगढ़, राउरकेला; झारखंड, डाल्टनगंज, रांची, जमशेदपुर, भागलपुर, कालीकुंडा, बांकुरा, पानागढ़, आसनसोल,सुलूर, कुंभीग्राम आईएएफ, दीमापुर, कैलाशहर, अगरतला में आंघी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है और अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications