Delhi Rain Today: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi Rain Today: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्ली, 10 सितंबर: दिल्लीवासी पिछले काफी समय भीषण गर्मी और उमसभरे मौसम से परेशान हैं। गर्मी की वजह से लोगों का बुरा हाल है और कूलर-पंखों का भी ज्यादा असर नहीं पड़ा रहा है। तो वहीं, अब दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के आसपास में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।
Recommended Video

बता दें कि पूर्वी दिल्ली स्थित शाहदरा के कुछ इलाकों में भी आज सुबह बारिश हुई। बारिश से उत्साहित होकर लोगों ने कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार से दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है जिसके पूरे हफ्ते जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक, न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया है, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।
वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। आने वाले दिनों में दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी पीतमपुरा और नजफगढ़ में पड़ रही है। इन दोनों जगहों पर सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा मिनिमम टेंपरेचर दर्ज हो रहा है। मौसम विभाग ने सुबह पीतमपुरा में 31.1 और नजफगढ़ में 30.8 डिग्री सेल्यियस न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड किया। दिल्ली को छोड़ दें, तो देश के बाकि हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications