दिल्ली के DPS, मदर मैरी समेत कई स्कूलों में बम की सूचना, मची अफरा-तफरी, एक्शन में पुलिस
Delhi School bomb: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग 6 स्कूलों में बम होने की सूचना मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल और एमिटी साकेत जैसे हाई प्रोफाइल स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है।
रिपोर्ट के मुताबिक धमकी भरा ईमेल वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल, दक्षिण पश्चिम जिले के DAV स्कूल और पुष्प विहार के एमिटी स्कूल को भी को भी किया गया है।

बम की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल है। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में इन स्कूलों में बम हमले की धमकी ईमेल से मिली है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराया जा रहा है और दिल्ली पुलिस परिसर की तलाशी ले रही है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्कूल परिसर में पुलिस मौजूद है। वहीं पुलिस के साथ-साथ बम डिस्पोजल स्क्वायड (बम निरोधक दस्ता) और दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं।
Recommended Video
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल मिला था। स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications