Delhi Power Cut: आज दिल्ली-NCR में बिजली का संकट! इन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर,जानें टाइमिंग
Delhi Power Cut: अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो आज का दिन थोड़ा "पावरफुल" नहीं, बल्कि "पावरलेस" हो सकता है! 29 जुलाई की सुबह नींद खुली और लाइट गई मिली? तो हैरान मत होइए-ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन और जरूरी रिपेयर वर्क के चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने वाली है।
दिनभर अलग-अलग शिफ्ट में बिजली सप्लाई रोकी जाएगी, जिससे सिर्फ घरों की नहीं, ऑफिस, दुकान, हॉस्पिटल और स्कूल जैसी अहम जगहों की भी रफ्तार थम सकती है। बिजली विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया है-"जो भी जरूरी काम हैं, उन्हें वक्त रहते निपटा लें, वरना लाइट चली जाएगी... और कब आएगी? ये पक्का नहीं!"

आइए जानते हैं कि 29 जुलाई को किन-किन क्षेत्रों में कितने बजे से कितने बजे तक बिजली रहेगी गायब।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
राजधानी के इन इलाकों में 29 जुलाई को पॉवर कट रहेगा। नीचे देखें इलाके का नाम...
1. किराड़ी (इंदर एंक्लेव - आंशिक क्षेत्र)
- सबस्टेशन कोड: 513
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
- अवधि: 4 घंटे
2. मंगोलपुरी (Pkt-5, सेक्टर-22 - आंशिक क्षेत्र)
- सबस्टेशन कोड: 519
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
- अवधि: 2 घंटे
3. नरेला (गौतम कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सफियाबाद रोड - आंशिक क्षेत्र)
- सबस्टेशन कोड: 514
- समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- अवधि: 3 घंटे
Power Cut होने पर क्या करें उपभोक्ता?
टाटा पावर-DDL ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इन निर्धारित समयों में जरूरी काम पहले ही निपटा लें। साथ ही मोबाइल, लैपटॉप, पावर बैंक आदि को समय रहते चार्ज कर लें और इनवर्टर या जनरेटर जैसे बैकअप विकल्पों को तैयार रखें। इस असुविधा के लिए बिजली कंपनी ने खेद जताया है और कहा है कि यह कटौती भविष्य में बेहतर सेवा देने के लिए जरूरी है।
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"












Click it and Unblock the Notifications