Delhi Power Cut: दिल्ली के कई क्षेत्रों में आज बिजली आपूर्ति बाधित, मेंटेनेंस और तकनीकी कारणों से होगा शटडाउन
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी बिजली कटौती की समस्याओं से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली के कई इलाकों में 15 मई को भी कुछ निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन मेंटेनेंस कार्य और तकनीकी समस्याओं के कारण किया जा रहा है।
बिजली विभाग ने पहले ही इसकी सूचना जारी कर दी है ताकि स्थानीय लोग पहले से तैयारी कर सकें। नीचे विस्तार से पढ़ें किन-किन क्षेत्रों में कब बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में घंटों गुल रहेगी बिजली
बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है।
इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।
दिल्ली के कई क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती रहेगी नीचे कब और कहां होगा, प्रमुख क्षेत्रों और समय की सूची दी गई है:
वसंत कुंज क्षेत्र में शटडाउन:
- सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र:
- पॉकेट 1, सेक्टर बी, वसंत कुंज
- पॉकेट 2, सेक्टर डी, वसंत कुंज
- पॉकेट 3, सेक्टर डी, वसंत कुंज
- पॉकेट 5 और 6, सेक्टर बी, वसंत कुंज
- सेक्टर डी, वसंत कुंज (11 केवी फीडर से जुड़ी समस्या)
घिटोरनी गांव, घिटोरनी
- 11:00 बजे से 2:00 बजे दोपहर
प्रभावित क्षेत्र:
- ब्लॉक डी, साकेत
- ब्लॉक एच, साकेत
- सेक्टर 1 व 3, पुष्प विहार
- कुतुब गोल्फ कोर्स, लाडो सराय
- सैयद-उल-अजैब एक्सटेंशन, सैनीक फार्म
- सैयद-उल-अजैब गांव, सैनीक फार्म
- बटरफ्लाई पार्क, किला राय पिथौरा
खानपुर क्षेत्र में भी बिजली बंद:
- सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे
- खानपुर के विष्णुकर्मा कॉलोनी
- ब्लॉक ए, सी, और डी, विष्णुकर्मा कॉलोनी, पुलपहलादपुर
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications