Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! 22 जनवरी को कई इलाकों में 4 घंटे तक बिजली गुल, देखें पॉवर कट की पूरी लिस्ट
Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में कल, 22 जनवरी 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली वितरण कंपनी BRPL (BSES Rajdhani Power Limited) ने मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्यों के लिए एक विस्तृत शेड्यूल जारी किया है।
कंपनी के अनुसार, यह कटौती ट्रांसफार्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, एचवीडीएस (HVDS) सुधार और फीडर लाइनों की मरम्मत के लिए की जा रही है ताकि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Delhi Power Cut Today: किन इलाकों में रहेगा अंधेरा
1. पालम और जनकपुरी: यहाँ रहेगा सबसे अधिक असर
इन दोनों डिवीजनों में कल सुबह 10 बजे से ही बिजली की आवाजाही प्रभावित होगी:
- पालम: राज नगर-2 (ब्लॉक J), पालम एक्सटेंशन और रघु नगर (डाबरी) में सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक कटौती रहेगी।
- इसके अलावा कैलाशपुरी ईस्ट (पॉकेट-B) और कमल पार्क में सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- जनकपुरी: ब्लॉक C4F, B-2B और राजौरी गार्डन (ब्लॉक N) में सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- साथ ही माया एन्क्लेव (हरि नगर) और डी-1 जेकेपी (सीएनजी पंप) भी प्रभावित रहेंगे।
2. दक्षिण दिल्ली: वसंत कुंज, साकेत और हौज खास
पॉश इलाकों में मेंटेनेंस के कारण बिजली गुल रहने का समय इस प्रकार है:
- वंत कुंज: पॉकेट 6 (सेक्टर C), दालमिया विहार (बिजवासन) और सेक्टर-A में सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक बिजली का संकट रहेगा।
- साकेत व हौज खास: शिवालिक (ब्लॉक B) और एशियन गेम्स विलेज कॉम्प्लेक्स में सुबह 10:00 से दोपहर 01:00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
- नेहरू प्लेस: ग्रेटर कैलाश-I (ब्लॉक N) में सुबह 11:00 से 01:00 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।
3. पश्चिम और ग्रामीण दिल्ली: नांगलोई, मुंडका और नजफगढ़
- नांगलोई और मुंडका: जय विहार फेज-1 व 3, ज्वालापुरी (ब्लॉक C/S) और रन्हौला में सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक कटौती रहेगी।
- नजफगढ़ और जाफरपुर: हसनपुर, असालतपुर, दौलतपुर, खैरा डबास, झटीकरा और पिंड वाला कलां जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11:00 से 01:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
- सुरेहरा गांव और मंडेला कलां में सुबह 10:00 बजे से ही कटौती शुरू हो जाएगी।
4. पंजाबी बाग और टैगोर गार्डन
- पंजाबी बाग: पश्चिम विहार (ब्लॉक A-6), इंदिरा कॉलोनी (त्रिनगर) और शिवाजी पार्क में सुबह 10:00 से 01:00 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
- टैगोर गार्डन: जनता कॉलोनी, मुकर्जी पार्क और विष्णु गार्डन में सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलेगा।
कंपनी के अनुसार, यह कटौती मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming), एचवीडीएस (HVDS) सुधार और 11KV फीडर लाइनों की मरम्मत के लिए की जा रही है। इसका उद्देश्य आने वाले समय में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
Power Cut के लिए ऑनलाइन स्टेटस या शिकायत कैसे करें?
किसी भी समस्या के लिए यहाँ संपर्क करें (हेल्पलाइन):बिजली आपूर्ति बाधित होने या किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- BRPL (दक्षिण/पश्चिम दिल्ली) हेल्पलाइन नंबर 19123, WhatsApp नंबर: 8800919123
- BYPL (मध्य/पूर्वी दिल्ली) हेल्पलाइन नंबर 19122 , WhatsApp नंबर: 8745999808
उपभोक्ता अपने मोबाइल पर 'BRPL Connect' ऐप डाउनलोड करके या कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया (X/Twitter) हैंडल पर जाकर रियल-टाइम अपडेट देख सकते हैं। मेंटेनेंस के दौरान बिजली के भारी उपकरणों (जैसे गीजर, हीटर) का स्विच बंद रखें और सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने जैसे जरूरी काम निपटा लें।












Click it and Unblock the Notifications