Delhi Power Cut: सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में घंटों बिजली कटौती, चेक करें आपके इलाके में कब जाएगी लाइट?
Delhi Power Cut: दिल्ली के लोगों को 12 फरवरी 2026 को बिजली से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी के दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड (BRPL) की ओर से मेंटेनेंस शटडाउन किया जाएगा।
कंपनी ने पहले से ही शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत अलग-अलग डिवीजनों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह कटौती ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, एलटी सर्किट मरम्मत, 11 केवी फीडर मेंटेनेंस और पेड़ों की कटाई जैसे कार्यों के कारण की जा रही है।
Delhi Power Cut Schedule: किन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
BRPL के शटडाउन शेड्यूल के मुताबिक, 12 फरवरी को जनकपुरी, हौज खास, वसंत कुंज, नेहरू प्लेस, जाफरपुर, खानपुर और साकेत जैसे इलाकों में बिजली गुल रहेगी। कटौती का समय सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में तय किया गया है।
जनकपुरी डिवीजन के तहत ब्लॉक-2 सुभाष नगर, ब्लॉक CA हरि नगर, ब्लॉक A-5A पोसंगीपुर गांव, ब्लॉक WZ नांगल राय और अन्य इलाकों में 11 बजे से 1 या 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा जनकपुरी में तिहाड़ और आसपास के इलाकों में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण भी कटौती की जाएगी।
साउथ दिल्ली के इलाकों पर असर
हौज खास डिवीजन में ग्रीन पार्क एक्सटेंशन के ब्लॉक-Q में एलटी सर्किट पोल डैमेज के कारण 11 बजे से 1 बजे तक बिजली कटौती होगी।
वहीं साकेत डिवीजन में भविश्य निधि एन्क्लेव मालवीय नगर और चिराग दिल्ली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते बिजली नहीं रहेगी।
नेहरू प्लेस क्षेत्र के ईस्ट ऑफ कैलाश और ग्रेटर कैलाश-I के कुछ ब्लॉकों में भी सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वसंत कुंज और ग्रामीण इलाकों में भी शटडाउन
वसंत कुंज डिवीजन में महिपालपुर गांव के कई ब्लॉकों, कापसहेड़ा एक्सटेंशन, पुष्पांजलि फार्म्स और पालम फार्म्स में 11 केवी फीडर मेंटेनेंस और पेड़ काटने के कार्य के चलते 11 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती होगी।
वहीं जाफरपुर क्षेत्र के समाजपुर खालसा में सुबह 10 बजे से 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस किया जाएगा।
खानपुर डिवीजन के तहत देवली गांव, नई बस्ती संगम विहार और देवली संगम विहार के कई ब्लॉकों में HVDS मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
Power Cut को लेकर BRPL की खास अपील
बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से अपनी आवश्यकताओं की योजना बना लें। खासकर जिन इलाकों में लंबे समय तक कटौती तय है, वहां रहने वाले लोग पानी और अन्य जरूरी काम पहले निपटा लें।
कंपनी का कहना है कि यह शटडाउन भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। अगर किसी क्षेत्र में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली बाधित रहती है, तो उपभोक्ता BRPL के हेल्पलाइन नंबर या मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications