दिल्ली स्मॉग: LG का आदेश, लागू होगा Odd-Even फॉर्मूला, पार्किंग चार्ज 4 गुना बढ़ाने की सिफारिश

नई दिल्ली। दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण को कम करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आज अहम बैठक की। बैठक में उपराज्यपाल ने परिवहन विभाग से राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से ऑड-ईवन स्कीम की तैयारी शुरू करने की सिफारिश की है। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए एलजी ने इसे दोबारा से लागू करने को कहा है।

 Delhi Pollution: LG Ordered Transport Department to start preparing for odd-even scheme

वहीं वायु प्रदूषण को देखते हुए एलजी अनिल बैजल के निर्देश दिया है कि नगर निगम, DDA और DMRC पार्किंग फीस को चार गुना बढ़ाएं, ताकि लोगों में गाड़ियों से चलने की प्रवृत्ति कम हो सके। इसके सात ही इलेक्ट्रॉनिक जनरेटरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा गया है। वहीं डीडीए, नगर निगम और एसडीएम को खुले में कूड़ा जलाने वालों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भीषण स्तर पर पहुंच चुका है।प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। एलजी ने दिल्ली में सभी प्रकार के सिविल कंस्ट्रक्शन पर तुरंत रोक लगाने का आदेस दिया है। इसके अलावा ट्रकों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है। बैठक में डीएमआरसी को मेट्रो और परिवहन विभाग को डीटीसी की बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का आदेश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+