Delhi Pollution: बारिश के बाद प्रदूषण से दिल्ली-NCR को बड़ी राहत, GRAP-III प्रतिबंध हटाया

Delhi Pollution: एयर क्वालिटी खराब होने पर 09 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज 3 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए थे। हालांकि, 11 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के बाद एक बार फिर जीआरएपी के प्रतिबंधों में छूट दे दी गई है।

इस संबंध में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिए गए है। बारिश के बाद एयर क्वालिटी में आए सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्ला (ग्रेप) तीन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है। इसी के साथ, सभी निर्माण कार्यों में छूट मिल गई है।

Delhi Pollution

वहीं, पांचवीं कक्षा तक हाइब्रिड मोड पर से भी रोक हट गई है। साथ ही, एनसीआर से आने वाली अंतरराज्य बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड बीएस-4 या डीजल के कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक हट गई है।

इन चीजों पर लगाया गया था बैन
स्टेज 3 के तहत, दिल्ली और आस-पास के एनसीआर जिलों में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल कारों (चार पहिया वाहन) का इस्तेमाल प्रतिबंधित लगाया गया था। हालांकि, इसमें विकलांग व्यक्तियों को छूट दी गई थी। इतना ही नहीं, दिल्ली में बीएस-IV या उससे पुराने मानकों वाले गैर-आवश्यक डीजल-संचालित मध्यम माल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+