केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली पुलिस का नोटिस, गिरफ्तारी की लटकी तलवार!

AAm Aadmi party के नेता और केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, हिंदू-देवी देवताओं को नहीं मानने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ गया था और अब दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस भेज दिया है। राजेंद्र पाल गौतम को कल ही पेशी के लिए बुलाया गया है।

Rajendra Pal gautam

मामले की जांच की जा रही है- दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र पाल गौतम को तमाम विवरण जानने के बाद ही नोटिस भेजा गया है। साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं न्यूज एजेंसी एएआई को राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मुझे दिल्ली पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला है। शपथ विवाद मामले की पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी शाम करीब 4 बजे मेरे घर आए। मैंने पूरी जानकारी दी। आगे की पूछताछ या किसी नोटिस के मामले में, मैं सहयोग करूंगा।

आपको बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम को केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से हटा दिया गया था। वो कुछ दिन पहले दिल्ली में ही आयोजित बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में हिंदू-देवीताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई थी।

इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को गुजरात में भी विरोध सहना पड़ा था। दिल्ली पुलिस अब इसी मामले में राजेंद्र पाल गौतम से पूछताछ करेगी। ऐसा भी हो सकता है कि पुलिस राजेंद्र पाल गौतम को गिरफ्तार भी कर ले।

राजेंद्र पाल गौतम दशहरे वाले दिन दिल्ली के करोल बाग में आयोजित बौद्ध महासभा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को 'राम-कृष्ण' को भगवान ना मानने और कभी पूजा ना करने की शपथ दिलाई गई थी। खुद मंत्री ने भी यह शपथ ली थी और लोगों को दिलाई थी। इसका वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने कहा था कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है। बीजेपी ने राजेंद्र गौतम से हिंदू समाज से माफी मांगने की भी मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+