व्हाट्सएप पर कोरोना मरीजों के लिए मदद मांगने से रोकने के आरोप पर क्या बोली दिल्ली पुलिस, जानें
सोशल मीडिया पर एक मेसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस लोगों को व्हाट्सएप पर कोरोना के मरीजों के लिए मदद मांगने से रोक रही है।
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। सोशल मीडिया पर एक मेसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस लोगों को व्हाट्सएप पर कोरोना के मरीजों के लिए मदद मांगने से रोक रही है। दिल्ली पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है। दिल्ली पुलिस ने इसका खंडन करते हुए कहा, 'कोरोना महामारी के समय में भी कुछ शरारती तत्व इस तरह की खबर फैलाकर पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

जबकि इस समय पुलिस अपनी मूल जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ कोरोना मरीजों की मदद करने में लगी हुई है।' दिल्ली पुलिस ने लोगों से ऐसी खबरों पर ध्यान न देने और ऐसी गलत सूचना को और ज्यादा बढ़ावा न देने का आग्रह किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की भी चेतावतनी दी है। दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर आगे कहा कि, 'जो परिवार कोरोना से पीड़ित शवों को स्वीकारने से इंकार कर रहे हैं, दिल्ली पुलिस के जवान उनका अंतिम संस्कार भी कर रहे हैं और हर तरह से जनता का समर्थन कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना कर रहा मौत का तांडव, हर पांच मिनट में हो रही है एक मौत
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस इस कोरोना काल में अपनी मूल जिम्मेदारी निभाने के के साथ साथ तन मन से कोरोना के मरीजों और उनके परिवार की मदद कर रही है। उन्हें दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर और वैक्सीन से लेकर हर प्रकार की सुविधा पहुंचाने का काम दिल्ली पुलिस कर रही है। मालूम हो कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 22,933 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 350 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के 94,592 एक्टिव केस हैं। नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के केस बढ़कर 10,27,715 हो गए हैं, जबकि मौतों का कुल आंकड़ा 14,248 हो गया है। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली में लागू लॉकडाउन को 1 सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications