PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली में 6 लोग गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पर FIR दर्ज

दिल्ली में PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने 100 से ज्यादा FIR दर्ज की है। वहीं, 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमें प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई पोस्टर जब्त किए हैं और 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की है। इसमें से 36 FIR पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टर को लेकर की गई हैं। बाकी, सभी एफआईआर अन्य पोस्टरों के संबंध में हैं। तो वहीं, 6 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है।

विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि एक वैन को भी जब्त किया है, जिसमें से कुछ पोस्टर बरामद हुए है। जो पोस्टर लगाए गए थे, उसमें प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने के लिए 100 एफआईआर दर्ज की है। इसमें से 36 FIR पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्टर को लेकर की गई हैं। बाकी, सभी एफआईआर अन्य पोस्टरों के संबंध में हैं।

अभी तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इन पोस्टरों में प्रिंटिग प्रेस का डिटेल नहीं है। हालांकि, प्रिंटिग प्रेस की जानकारी की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वैन को भी रोका, जिसमें से कुछ विवादित पोस्टर सीज किए गए है। इन सभी पोस्टर पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं लिखा था। आईपी इस्टेट थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अमिताभ मीणा ने एक शख्स को पोस्टर लगाते हुए पकड़ा था। उसकी ईको वैन में 38 बंडल पोस्टर भी मिले थे।

Recommended Video

    PM Narendra Modi के खिलाफ पोस्टरों पर Delhi Police का एक्शन, 6 पर FIR दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+