Delhi Accident: काल बनकर आया ट्रक, कार सवार दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर को रौंदा, पलक झपकते ही मौत
Delhi Accident: काल बनकर आए ट्रक ने दिल्ली में रविवार को पुलिस इंस्पेक्टर को मौत के घाट उतार दिया। रौंदता हुआ निकल गया। जब तक कोई कुछ समझता, ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।
Delhi Accident: दिल्ली में रविवार को बड़ी घटना घटी। मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास रोहतक रोड पर उनकी कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हालांकि, मौके से ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि कार में कुछ खराबी आ गई थी। जिसके बाद कार सवार पुलिस इंस्पेक्टर बाहर निकला, तभी उसकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सुरक्षा इकाई में तैनात थे। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। आगे की जांच जारी है।

दिल्ली में यह तरह सड़क पर मौत का तांडव पहले भी कई बार देखा जा चुका है। वहीं, दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में गौर करें तो राष्ट्रीय राजधानी में 18 हॉटस्पॉट सड़कों की पहचान की गई है, जो यातायात दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या के लिए कुख्यात हैं।
ये हैं दिल्ली के डेंजर जोन
- मुकरबा चौक - 19 मौतें
- मजनू का टीला और आउटर रिंग रोड स्ट्रेच- 16 मौतें
- सिग्नेचर ब्रिज- 16 मौतें
- आजादपुर चौक- 15 मौतें
- पंजाबी बाग चौक-12 मौतें
- निरंकारी चौक-12 मौतें
- बुरारी चौक-12 लोगों की मौत
- सीलमपुर चौक- 12 मौतें
- गाजीपुर चौराहा - 10 मौत
- शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन - 10 मौत












Click it and Unblock the Notifications