दिल्ली के सुल्तानपुरी में सौतेले पिता ने 4 साल की बेटी के सीने में मारा मुक्का, दिल फटने से मौत

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में सौतेले पिता ने चार साल की बेटी रुखसार के सीने में ऐसा मुक्का मार कि उसकी मौत हो गई। आरोपी पिता दानिश अली ने इस घटना पर पर्दा डालने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन के बाद घटना से पर्दा हटा दिया और आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दानिश से की थी तीसरी शादी

दानिश से की थी तीसरी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सुल्तानपुरी इलाके के बी-ब्लॉक का है। रुखसार अपनी मां रुखसाना और सौतले पिता दानिश के साथ रहती थी। मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी रुखसाना की शादी 2014 में गांव के ही रहने वाले राहुल से शादी हुई थी। रुखसार उसी की बेटी थी। 2017 में राहुल की मौत हो गई तो रुखसाना की मां ने उसका दूसरा निकाह करा दिया। दूसरे पति की मारपीट से तंग आकर रुखसाना ने उससे तलाक ले लिया। बाद में 2017 में ही मां ने रुखसाना की तीसरी शादी दानिश से करा दी। दानिश नांगलोई इलाके में एक कपड़े की फैक्टरी में नौकरी करता है।

बाइक ने मार दी टक्कर

बाइक ने मार दी टक्कर

रुखसाना का कहना है कि दानिश को उसकी बेटी पसंद नहीं थी। वह उसे छोड़ने की बात करता था। इस बात को लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। मंगलवार दोपहर के समय दानिश रुखसार को ट्यूशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय जल्दबाजी के दौरान उसने कई थप्पड़ मारे, बाद में उसके सीने में जोर से घूंसा मार दिया। बच्ची कराहती हुई वहीं, बेहोश होकर गिर गई। दानिश बेटी को लेकर घर पहुंचा। वहां उसने रुखसाना से कहा कि सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी है।

दिल फटने से हुई थी मौत

दिल फटने से हुई थी मौत

दोनों संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इधर शाम करीब को 8 बजे रुखसार ने पुलिस को सूचना दी। शक होने पर पुलिस ने दानिश से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दानिश ने बताया कि सड़क पर दोनों को एक बाइक ने जबर्दस्त टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों घायल हो गए थे। उसकी बाइक चालक से कहासुनी भी हो गई थी। पुलिस दानिश द्वारा बताई गई जगह पर भी गई, लेकिन ऐसा गवाह नहीं मिला, जिसने इस हादसे को देखा हो। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया कि घूंसा लगने से मासूम का दिल फट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बस फिर क्या था पुलिस ने आरोप दानिश को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+