दिल्ली: किराये के कमरे को लेकर तीन दोस्तों में हुआ था विवाद, दोनों की हत्या कर भाग गया था गांव

दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर इलाके में हुए डबल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले साकिर नाम के शख्य को गिरफ्तार किया है। साकिर ने सोमवार की रात कमरे के किराए को लेकर हुए झगड़े में अपने दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बता दें कि ये तीनों लहसुन की रेहड़ी लगाने का काम करते थे और दिल्ली के रघुवीर नगर के डी ब्लॉक में एक किराए के मकान में रहते थे।

Recommended Video

    दिल्ली: किराये के कमरे को लेकर तीन दोस्तों में हुआ था विवाद, दोनों की हत्या कर भाग गया था गांव
    Delhi Police arrested a young man for the murder of his two friends

    पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित के मुताबिक, रघुवीर नगर में सोमवार की रात 45 साल के आजम और 46 साल के आमिर हसन की उन्हीं के कमरे में चाकू और चापड़ से बुरी तरह गोदकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि इनके साथ एक साकिर नाम का शख्स रहता था जो गायब है। जिसकी गिरफ्तारी के डीसीपी ने एक टीम गठित की और उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले भेज दिया। दरअसल, साकिर अमरोहा जिले का रहने वाला है।

    पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह साकिर को पकड़ा लिया। आरोपी साकिर ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के दौरान पिछले 4 महीने से अपने अमरोहा के गांव में था। करीब 15 दिन पहले ही वो वापस आया था, उसके आते ही आमिर हसन और आजम उससे कमरे का उन 4 महीनों का किराया मांगने लगे। जिन महीनों में वो अपने गांव था इसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया था।

    साकिर ने सोमवार रात जब आमिर हसन और आजम सो रहे थे उस वक्त दोनों पर चापड़ और चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाकर अपने गांव भाग गया था। गांव से वो पैसे लेकर कहीं और भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ा गया। डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि इसके दोनों साथी जिसकी हत्या की गई है, वो भी अमरोहा के आसपास के रहने वाले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+