दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हुई दिल्ली, CM केजरीवाल ने दी बधाई
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हुई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब लंबा सफर तय करना है। हमे दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में शामिल होना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, लंबे समय के बाद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर हो गई है। दिल्लीवासियों की कोशिश अब धीरे-धीरे रंग ला रही है। दिल्ली को बधाई। लेकिन अभी भी लंबा सफर तय करना है। हमे दुनिया के सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में आना है। केजरीवाल ने जो लिस्ट शेयर की है उसमे दुनिया सबसे प्रदूषित शहर लाहौर है जबकि दूसरे नंबर पर मुंबई का नंबर आता हैा। तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान, चौथे पर ताइवान का शहर काओसुआंग, पांचवे पर किर्गिस्तान का बिस्केक, छठे पर घाना का अक्करा, सातवे पर पोलैंड का क्राकोव, आठवे पर कतर का दोहा, नौवें पर कजाकिस्तान का अस्ताना और 10वें पर चिली का सैंटिआगो शहर आता है।
दिल्ली के पीएम 2.5 लेवल की बात करें तो इसमे पिछले पांच सालों में 28 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। यह अब प्रति क्यूबिक मीटर 135 माइक्रोग्राम से घटकर 97 माइक्रोग्राम पर आ गया है। 2016 में यह 135 प्रति क्यूबिक मीटर माइक्रोग्राम था, जोकि 2022 में घटकर 97 प्रति क्यूबिक मीटर माइक्रोग्राम हो गया है। वहीं पीएम 10 लेवल की बात करें तो इसमे 27 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 2016 में यह 291 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था, जोकि 2022 में घटकर 211 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर आ गया है।
गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में पिछले कुछ सालों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था, जिसको लेकर लगातार प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की ओर से पहल की गई। पराली जलाने से लेकर, सड़क पर कूड़ा जलाने, ऑड-ईवन जैसे तरीकों को अपनाया गया, जिसके बाद दिल्ली में पिछले सालों की तुलना में प्रदूषण का स्तर कुछ हद तक कम हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications