Delhi Today: आप नेता सौरभ भरद्वाज ने क्यों कहा ये दिल्ली है ‘फुलेरा की पंचायत' नहीं? जानिए राजधानी की सब अपडेट

Delhi Today: आप नेता सौरभ भरद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता पर बड़ृा आरोप लगाते हुए कहा कि ये दिल्ली है 'फुलेरा की पंचायत' नहीं है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज से कैसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है? आइए जानते हैं सब अपडेट...

आप नेता सौरभ भरद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा एक सवाल है रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता सरकार में किस पद पर हैं? विजेंद्र सचदेवा बताएं। अगर वो सरकार में किसी पद पर नहीं हैं तो किस हैसियत से वो सरकारी अधिकारियों की मीटिंग ले रहे हैं। बिना किसी पद की शपथ लिए वो कैसे ये कर सकते हैं? सीएम पद की शपथ तो रेखा गुप्ता ने लिया है उनके पति मनीष गुप्ता ने नहीं लिया है।

Delhi Today

ये दिल्ली है 'फुलेरा की पंचायत' नहीं है: सौरभ भरद्वाज

उन्होंने कहा कि जब शपथ सीएम रेखा गुप्ता ने लिया है तो आदेश मनीष गुप्ता कैसे दे सकते हैं ये संभव ही नहीं है। ये कानूनी रूप से इलीगल है। उन्होंने जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के घर की पंचायत नहीं है। उन्होंने 'पंचायत' सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि ये दिल्ली है 'फुलेरा की पंचायत' नहीं है।

मुख्यमंत्री पद की शपथ रेखा गुप्ता जी ने ली है: सौरभ भरद्वाज

सौरभ भरद्वाज ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के प्रमुख विजेंद्र सचदेवा बताएं, CM रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता सरकार में किस पद पर हैं और अगर नहीं हैं तो वह किस आधार से अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं? मुख्यमंत्री पद की शपथ रेखा गुप्ता जी ने ली है ना की उनके पति ने ली है। यह दिल्ली में नहीं चलेगा, दिल्ली 'फुलेरा की पंचायत' नहीं है।

प्राचार्य ने कक्षा की दीवारों पर गाय के गोबर का लेप लगाया

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कॉलेज की प्रिंसिपल क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए दिख रही हैं जिसे देख कर सभी लोग हैरान हैं।

क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं: प्रिंसिपल

इस वीडियो को लेकर प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा शुरू की गई रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट का नाम ''पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके तापीय तनाव नियंत्रण का अध्ययन'' रखा गया है। इसके माध्यम से क्लासरूम को ठंडा रखने के लिए देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं। यह शोध का हिस्सा है।

मैं बाद में पूरी रिसर्च का डिटेल शेयर करूंगी: प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला

प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया है। बिना जानकारी के गलत सूचना फैलाया जा रहा है। छात्रों को उन्होंने संदेश देते हुए लिखा- यह आपके क्लास को सुखद बनाने का एक तरीका है। इससे कोई नुकसान नहीं है। मैं बाद में पूरी रिसर्च का डिटेल शेयर करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+