UP Politics: कांग्रेस पर गुस्से से लाल हुई मायावती, जानिए क्या है पूरा मामला
UP Politics: एक बार फिर से यूपी की राजनीति में बवाल मच गया है। पूर्व सीएम मायावती गुस्से से लाल हैं। उनके भतीजे आकाश आनंद भी भड़के हुए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद उदित राज के साथ-साथ कांग्रेस भी निशाने पर आ गई है।आकाश आनंद ने पुलिस को उदित राज को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दे दिया है।

कांग्रेस पर मायावती का निशाना
मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि,बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीतेजी व उनके देहान्त के बाद भी, करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों/बहुजनों के लिए उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली खासकर कांग्रेस पार्टी कभी भी इनकी सोच-नीतियों पर खरी व विश्वसनीय नहीं हो सकती।
बहुजन समाज को सावधान रहने की जरूरत
उनहोंने आगे कहा कि, साथ ही, कुछ दलबदलू अवसरवादी व स्वार्थी दलित लोग अपने आक़ाओं को खुश करने के लिए जो अनर्गल बयानबाजी आदि करते रहते हैं उनसे भी बहुजन समाज को सावधान रहने व उन्हें गंभीरता से नहीं लेने की जरूरत है क्योंकि वे 'सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति' मूवमेन्ट से अनभिज्ञ व अपरिचित हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल कांग्रेस नेता उदितराज ने सोमवार( 17 फरवरी) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि, कृष्ण ने कहा था कि, न्याय के लिए लड़ो, जरूरत पड़े तो अपने सगे संबंधियों को भी मार दो। BSP की प्रमुख मायावती ने जो समाजिक आंदोलन का गला घोंटा है, अब उनका गला घोंटने का वक्त आ गया है।
उदित राज पर भड़के आकाश आनंद
वहीं उदित राज के इस बयान के बाद मायावती के भतीजे आकाश आनंद भड़क उठे हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा कि, 'आज लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहेब के कुछ पुराने सहयोगी और कभी भाजपा कभी कांग्रेसी चमचे उदितराज ने साहेब के मिशन पर लंबा चौड़ा ज्ञान दिया है।'
'जबकि उदितराज अपने स्वार्थ के लिए दूसरे दलों में मौका तलाशने के लिए कुख्यात है। उसे बहुजन मूवमेंट की चिंता सिर्फ इसलिए है ताकि वो किसी दल की चमचागिरी कर के सांसद या विधायक बन सके। इसका बहुजन समाज के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है।'
ये भी पढ़ें Delhi New CM: मुख्यमंत्री तय करने में भाजपा को क्यों लग गया इतना समय? पढ़िए 5 बड़ी वजह
'ये चमचा आज....'
उन्होंने आगे कहा कि, 'बहुजन मिशन का युवा सिपाही हूँ लेकिन बाबा साहेब और मान्यवर साहेब के मिशन को इससे ज़्यादा समझता हूँ। आज इसकी भाषा में जिस तरह की धमकी है वो हम बहुजन मिशन के करोड़ो सिपाहियों को कतई बर्दाश्त नहीं है।'
'अपने स्वार्थ में मान्यवर साहेब के मिशन को भूलकर ये चमचा आज देश के करोडों दलित,शोषित,वंचित गरीबों को राजनैतिक ताक़त के साथ सामाजिक और आर्थिक मुक्ति दिलाने वाली हमारी परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी को "गला घोंटना" की धमकी दे रहा है।'
यूपी पुलिस 24 घंटे में गिरफ्तार करें- आकाश
मैं यूपी पुलिस से साफ़ कहना चाहता हूँ की 24 घंटे में इन अपराधियों को गिरफ्तार कर क़ानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें नहीं तो देश का बहुजन युवा चुप बैठने वाला नहीं है, इनको सबक सिखाना मुझे अच्छे से आता है।
ये भी पढ़ें UP Politics: कृष्ण के उपदेश का हवाला देकर उदित राज ने क्यों कहा- 'मायावती का गला घोंटने का वक्त'?












Click it and Unblock the Notifications