Delhi News: सीएम केजरीवाल को ED का समन मिलने पर बोले राघव चड्डा, कहा-'टॉप लीडर्स को जेल में डालने की तैयारी'
Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन मिलने पर आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है। पार्टी नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर दिल्ली की 7 सीटें अपनी जेब में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब अगला नंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा। हेमंत सोरेन के बाद बिहार में राजद के तेजस्वी यादव को अरेस्ट किया जाएगा। राघव ने कहा कि यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। क्योंकि इसके बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी होगी। फिर केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अरेस्ट होंगे। फिर तमिलनाडु में स्टालिन की गिरफ्तारी होगी। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के दल के नेताओं की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में टॉप नेताओं की गिरफ्तारी कर बीजेपी लोकसभा सीटें जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को नोटिस मिला है। आगे का प्लान जल्द ही बताएंगे।
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अगर राजनीतिक दलों और विपक्षी नेताओं को इस तरह से गिरफ्तार किया गया तो इसे लोकतंत्र की नींव हिल जाएगी। बीजेपी को हार का डर सता रहा है। बीजेपी अगर रेस में अकेली दौड़ेगी तो स्वाभाविक रूप से वह चुनाव जीत जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के टॉप लीडर्स को जेल में डाला जाएगा। राघव ने कहा कि भाजपा इसी तरह से राज्यों में लोकसभा सिम जीतना चाहती है।

राघव चड्ढा ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन का एक भी प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो बीजेपी की सीट कम होती है। ऐसे में भाजपा को हार का डर सताने लगता है। इसलिए बीजेपी विपक्षी गठबंधन के टॉप लीडर्स को जेल में डाल रही है। क्योंकि कोई नेता जेल में होगा तो वह चुनाव नहीं लड़ पाएगा और कोर्ट कचहरी के चक्कर काटता रह जाएगा। पार्टी कैसे चलाएगा। उन्होंने कहा कि इसी योजना के तहत बीजेपी अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करने जा रही है। आप सांसद ने कहा कि बीजेपी की अगली नजर 14 लोकसभा सीटों वाले राज्य झारखंड पर है। क्योंकि बीजेपी की इन सभी सीटों पर हालत खराब है। ऐसे में वह हेमंत सोरेन को अरेस्ट करेंगे।
राघव चड्ढा ने कहा कि 2014 के बाद से केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए 95 फीसदी मामले विपक्ष नेताओं के खिलाफ है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ दायर मामले पिछले कुछ वर्षों में ज्यादा हुए हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ने उनका शोषण किया है। अगर इन नेताओं द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किया तो उन्हें चुनाव के आसपास गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी का मकसद है कि इस देश में एक पार्टी और एक नेता बचे। बाकी सभी पार्टियों इस देश में खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि इससे हमारे देश की नींव हिल जाएगी। देश का लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्ष नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications