Delhi News: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बोलीं मंत्री आतिशी, कहा-'एक भी रुपया जांच एजेंसी को बरामद नहीं हुआ'

Delhi News: दिल्ली के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर आप सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। आतिशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा कि आप सब जानते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी कई समन भेज चुकी है। इस शराब घोटाले के बारे में हम पिछले 2 साल से सुन रहे हैं। सारे अफसर को लगा दिया है। इस तथाकथित शराब घोटाले में पिछले 2 साल में 500 से ज्यादा अफसर लगे हुए हैं। यह भारत के इतिहास में पहला ऐसा घोटाला है। जो बिना पैसे का घोटाला है। यह पहला ऐसा घोटाला है। जहां एक रुपया भी किसी एजेंसी को बरामद नहीं हुआ है।

आप सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि इस देश में जब भी घोटाले की बात हुई। तब किसी के घर से कुछ ना कुछ मिलता है। पिछले 2 साल में आम आदमी पार्टी के नेताओं के हर ठिकाने पर रेड हुई। लेकिन कहीं से भी एक रुपया भी बरामद नहीं हुआ। ईडी और सीबीआई एक रुपए के भ्रष्टाचार का सबूत देश के सामने नहीं रख पाई है। अभी तक ट्रायल तक शुरू नहीं कर पाई है। यह पूरा केस एक राजनीतिक षड्यंत्र है। इस षड्यंत्र के तहत यह कोशिश की जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाए। भाजपा यह चाहती है कि लोकसभा के चुनाव में अरविंद केजरीवाल प्रचार नहीं कर पाए।

atishi

मंत्री आतिशी ने कहा कि यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को समन पर समन भेजे जा रहे हैं। लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि उनको समन भेजे क्यों जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें आरोपी होने या गवाह होने के तौर पर समन भेजे जा रहे हैं। क्या उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री या आम आदमी पार्टी के संयोजक होने पर समन भेजे जा रहे हैं। ईडी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। ईडी के समन और गिरफ्तारी का किसी भी जांच से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बना लिया है। भाजपा ने कानून का दुरुपयोग करते हुए अपने सभी विपक्षियों पर केस कर दिए हैं। केंद्र सरकार ईडी और कानून का राजनीतिक षड्यंत्र के लिए उपयोग कर रहे हैं। विरोधियों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि जो नेता भाजपा ज्वाइन कर लेते हैं। उनके सारे केस खत्म कर दिए जाते हैं। ईडी और कानून का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को खत्म करने के लिए, उनको डराने के लिए किया जा रहा है। केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टियों को तोड़ना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+