दिल्ली में जल्द होगी नए सीएम की घोषणा, 17-18 फरवरी को होगी विधायक दल की बैठक
Delhi New CM News: राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि 17 या 18 फरवरी को जीते हुए सभी 48 विधायकों की बैठक की संभावना है। इस विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर मोहर लगाई जाएगी।
इसी के साथ दिल्ली में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। आजतक की खबर के मुताबिक, दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण समारोह हो सकता है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे से वापस भारत आने के बाद दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद तेज हो जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और अन्य बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
विधायक दल की इस बैठक में दिल्ली का सीएम कौन होगा? इसपर चर्चा होगी और सीएम के नाम पर मोहर लगाई जाएगी। इतना ही नहीं, 48 विधायकों में से 9 नाम छांट कर मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जायेगा। इस बीच, दिल्ली के नए सीएम को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर तरह-तरह की अटकलबाजियां भी चल ही रही हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi New CM: BJP पर इस 'करिश्माई' नेता को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का दबाव! क्या PM मोदी सुनेंगे गुहार?
केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश सिंह का नाम सबसे आगे
नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पटखनी देने वाले पूर्व भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को भले ही 4,089 वोटों से ही मात दी हो, लेकिन इससे बीजेपी पूरे देश में भाजपा-विरोधी राजनीति को बहुत बड़ा संदेश देने में सफल रही है।












Click it and Unblock the Notifications