Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: प्रवेश वर्मा, नुपूर शर्मा सब रह गए पीछे, अब दिल्‍ली सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे!

Delhi New CM: दिल्‍ली में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्‍द ही सरकार का गठन करने जा रही है लेकिन मुख्‍यमंत्री को लेकर अभी भी सस्‍पेंस बरकार है। दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा भाजपा ने अभी खुलासा नहीं किया है।

याद रहे कुछ महीने पहले ऐसे ही महाराष्‍ट्र में भी प्रचंड जीत हासिल करने वाली भाजपा के नेतृत्‍व वाली महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तक सीएम के नाम पर सस्‍पेंस बरकरार था लेकिन शपथ ग्रहण से ठीक पहले सीएम के नाम का ऐलान कर दिया गया था। इस‍के लिहाज से माना जा रहा है कि 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले यानी 19 फरवरी को भाजपा सीएम के नाम का ऐलान कर देगी।

Delhi New CM

20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह

बता दें, दिल्‍ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम चार बजे होग। शपथ ग्रहण के लिए 3 भव्‍य मंच तैयार किए जा रहे हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्‍यों के अलावा कुल 20 राज्‍यों के मौजूदा उद्योगपति, संत, मशहूर बिजनेसमैन समेत जानी मानी हस्तियां शामिल होगीं।

दिल्‍ली सीएम की रेस में आगे चल रहे ये दो नाम!

गौरतलब है कि भाजपा ने दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम 7 फरवरी को घोषित हुआ था और इसके बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के तौर पर 10 नाम शार्टलिस्‍ट किए गए थे जिसमें से अधिकांश नवनिर्वाचित विधायकों समेत कुछ भाजपा सांसदों के नाम थे लेकिन शपथ ग्रहण से ठीक पहले भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्‍यमंत्री की रेस में जो दो नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं उनमें विजेंद्र गुप्‍ता और रेखा गुप्‍ता का नाम शामिल है। इनको सीएम बनाए जाने की सबसे अधिक चर्चा हो रही है।

विजेंद्र गुप्‍ता: क्‍यों सीएम रेस में क्‍यों हैं सबसे आगे?

विजेंद्र गुप्‍ता की बात करें तो उन्‍होंने दिल्‍ली की रोहिणी सीट से लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिंक लगाई है। गुप्‍ता सीएम की रेस में सबसे आगे इसलिए चल रहे हैं क्‍योंकि 2015 और 2020 में तब भाजपा को इस सीट से जीत दिलवाई थी और भाजपा की लाज बचाई थी, जब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। पिछले तीन चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्‍ता दिल्‍ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर भाजपा का पक्ष रखते आए हैं और दिल्‍ली की समस्‍याओं और जरूरतों को बेहतर तरीके से समझते हैं।

रेखा गुप्‍ता: क्‍यों सीएम रेस में क्‍यों हैं सबसे आगे?

रेखा गुप्‍ता पहली बार दिल्‍ली की शालीमान बाग सीट से भाजपा विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्‍ता दो बार की पार्षद रह चुकी हैं। इससे पहले उन्‍होंने 2015 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव लड़ी लेकिन वो हार गई थीं लेकिन इस बार के चुनाव में उन्‍होंने आप के उम्‍मीदवार को 30 हजार वोटों के अंतर से हराया था। महिला वोटों को लुभाने में रेखा गुप्‍ता की अहम भूमिका रही है, ऐसे में अगर भाजपा किसी महिला को नेतृत्‍व सौंपती है तो रेखा गुप्‍ता का मुख्‍यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

बता दें स्‍टूडेंट टाइम से ही रेखा गुप्‍ता सक्रिय राजनीति करती आई हैं। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय छात्र संघ की अध्‍यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। रेखा गुप्‍ता का जन्‍म हरियाणा में हुआ और बचपन में ही अपने परिवार संघ दिल्‍ली शिफ्ट हो गई थीं। कट्टर संघी होने के कारण भी रेखा गुप्‍ता सीएम पद की सबसे मजबूत दावेदार हैं। हालांकि भाजपा सरप्राइज के लिए जानी जाती है तो इस बार दिल्‍ली में भी मुख्‍यमंत्री के तौर पर भाजपा बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+