Delhi New CM: दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय! पूर्वांचल के किस MLA पर BJP खेलना चाहती है दांव?पढ़िए
Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पांच दिनों बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम पर से पर्दा हटने का संकेत मिलने लगा है। हालांकि, अभी पार्टी में कोई खुलकर इस विषय पर बोलने के लिए तैयार नहीं है और आधिकारिक घोषणा तभी हो सकती है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा से लौटकर उसपर मुहर लगा दें।
वनइंडिया ने बीते दिनों में कई संभावित नामों पर रिपोर्ट दी है, जिसको लेकर बीजेपी के अंदर मुख्यमंत्री पद पर बिठाए जाने को लेकर चर्चा हो रही है। अब हम जो नाम आपके सामने साझा करने जा रहे हैं, उसपर पहले भी हमने संभावना जताई थी और लगता है कि उन्हें ही दिल्ली की सत्ता की कमान देने का मन बना लिया गया है।

Delhi New CM News: लक्ष्मी नगर के MLA अभय वर्मा का नाम लगभग फाइनल- बीजेपी सूत्र
बीते कुछ घंटों में बीजेपी सर्किल में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर जो नाम सबसे तेजी से आगे आया है, वह है लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते अभय वर्मा का। दिल्ली बीजेपी के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं बताने का अनुरोध करते हुए वनइंडिया को बताया है कि "अभय वर्मा का नाम लगभग फाइनल मान लीजिए। वही लक्षमी नगर के विधायक.... जिनके बारे में पहले भी बताया था।"
Delhi New CM 2025: बिहार के मिथिलांचल इलाके से आते हैं अभय वर्मा- भाजपा सूत्र
अभय वर्मा पूर्वांचल से आते हैं और दो बार से लक्ष्मी नगर से लगातार जीत कर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के सामने क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता भी साबित की है। भाजपा सूत्र के मुताबिक,'बिहार के मिथिलांचल इलाके से आने वाले वर्मा कायस्थ समाज से आते हैं।'
Delhi New CM in Hindi: क्या पीएम मोदी ने पहले ही दे दिए थे संकेत?
8 फरवरी, 2025 को जब दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने पूर्वांचल पर काफी जोर दिया था और वाराणसी से तीसरी बार के सांसद होने के नाते वहां से अपना एक खास रिश्ता और लगाव भी जाहिर किया था।
Delhi New CM: लक्ष्मी नगर सीट पर 11 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं अभय वर्मा
इस बार लक्ष्मी नगर में अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बीबी त्यागी को 11,542 वोटों के अंतर से हराया है। वर्मा को इस सीट पर 65,858 वोट मिले हैं, जबकि आप उम्मीदवार को सिर्फ 54,316 वोट प्राप्त हुए हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी अभय वर्मा ने आप उम्मीदवार नितिन त्यागी को मात्र 880 वोटों के अंतर से पराजित किया था।
Delhi New CM: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अभय वर्मा पर लगाना चाहती है दांव?
अभय वर्मा दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता भी हैं और प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रहने के साथ-साथ दिल्ली बीजेपी पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस साल के आखिर में बिहार विधानसभा का चुनाव भी होना है।
ऐसे में मिथिलांचल से आने वाले एक शख्स को दिल्ली की गद्दी सौंपकर बीजेपी राजधानी से लेकर यूपी से बिहार तक बड़ा संदेश दे सकती है। इस बार के केंद्रीय बजट में भी मोदी सरकार ने मिथिलांचल इलाके पर काफी फोकस रखा है।
Delhi New CM: अभय वर्मा के युवा नेतृत्व का भी बीजेपी को मिल सकता है फायदा
बीजेपी अभय वर्मा पर उनके पूर्वांचली होने के साथ-साथ उनके युवा चेहरे की वजह से भी दांव लगा सकती है, जो सिर्फ 52 साल के हैं। अभय वर्मा की राजनीतिक यात्रा में लक्ष्मी नगर इलाके का विकास और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रमुख रही है। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक सम्मानित नेता के रूप में स्थापित किया है।












Click it and Unblock the Notifications