Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi New CM: भाजपा चुनेगी महिला चेहरा? इस नेता का नाम दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री रेस में सबसे आगे

Delhi New CM: दिल्‍ली विधानभा चुनाव परिणाम के 15 दिन बाद राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का गठन होने जा रहा है। 20 फरवरी को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में दिल्‍ली की नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण की भव्‍य तैयारियां चल रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज 19 फरवरी की शाम को नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक के बाद दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री कौन होगा ये सस्‍पेंस खत्‍म हो जाएगा।

हालांकि नवनिर्वाचित विधायक शाम 7 बजे विधायक दल के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेंगे, जो 20 फरवरी को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन सीएम के नाम के ऐलान से पहले खबर है कि भाजपा महिला विधायक को मुख्‍यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है।

Delhi New CM

लिफाफे में बंद हुआ नए मुख्‍यमंत्री का नाम

बता दें भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक संपन्‍न हो चुकी है और संसदीय बोर्ड ने विधायक दल का नेता चुने जाने के लिए रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री का तय करके लिफाफे में बंद कर लिया है। इस बैठक के बाद ही खबर है कि दिल्‍ली की कमान भाजपा किसी माहिला को सौंप कर हैरान कर सकती है। इसकी वजह है कि वर्तमान समय में किसी भाजपा और एनडीए शासित राज्‍यों में कोई महिला मुख्‍यमंत्री नहीं है।

सीएम की रेस में इस नेता का नाम सबसे आगे

गौरतलब है कि दिल्‍ली चुनाव परिणाम के बाद से मुख्‍यमंत्री की दौड़ में जिन नामों की सबसे ज्‍यादा चर्चा हो रही है उसमें प्रवेश वर्मा, विजेन्‍द्र गुप्‍ता के अलावा महिला विधायक रेखा गुप्‍ता का नाम शामिल है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले रेखा गुप्‍ता का नाम दिल्‍ली सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहा है।

रेखा गुप्‍ता का सीएम के नाम के ऐलान से पहले दिया बड़ा बयान

वहीं मुख्‍यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले सीएम की रेस में सबसे आगे चल रही रेखा गुप्‍ता का ऐसा बयान दिया है जिसके बाद उनके सीएम बनने को लेकर कयास और तेज हो गए हैं। रेखा गुप्‍ता ने कहा दिल्‍ली के मन की मुराद पूरी हुई है। 27 साल बार राम-राज्‍य की स्‍थापना दिल्‍ली में हुई है। उन्‍होंने आगे कहा जब शपथ होगा तब, दिल्‍ली का हर नागरिक आनंदित होकर देखेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+