Delhi-NCR Weather: दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में गुरुवार को शाम होते-होते तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

delhi rain

चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों पर आसमान से राहत बरसी है। गुरुवार शाम को दिल्ली सहित आसपास के कई इलाके में तेज बारिश के बाद गर्मी से आराम महसूस हो रहा है। आज सुबह से ही गर्मी के तेवर थोड़े नरम थे।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम में हुए इस एकाएक बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इधर, दिल्ली में हो रहे दिल्ली और कोलकाता के आईपीएल मैच का टॉस भी रोकना पड़ा।

भीषण गर्मी से मिला राहत

कई दिनों से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को शाम होते-होते आराम मिला है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी तेज बारिश देखने को मिली है। इसके अलावा गाजियाबाद में काले बादलों के साथ बूंदाबांदी हुई है।

इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाको में बारिश की भविष्यवाणी की थी। आईएमडी के अनुसार आईजीआई एयरपोर्ट, लोधी रोड, कनॉट प्लेस, आईटीओ, लाल किला और एनसीआर (छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद) हांसी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, सोहाना, रेवाड़ी, नारनौल, बावल, नूंह, होडल (हरियाणा) पिलाखुवा, गुलाटी, सियाना, संभल, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहाजोई, शिकारपुर, खुर्जा, देबाई, नरौरा, गभाना, सहसवान, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, कासगंज, इगलास, सिकंदरा राव (यूपी) भिवाड़ी (राजस्थान) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हो सकती है।

तीन दिनों से दिल्ली में भीषण गर्मी

बुधवार को मौसम विभाग ने दिल्ली में गुरुवार को बारिश होने का अनुमान जताया था। हालांकि बीते दिन बुधवार को तापमान में हल्की सी कमी दर्ज की गई थी। बता दें कि लगातार तीन दिन से दिल्ली का पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था, जिसके बाद आज बारिश से मौसम बदल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+