Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, हरियाणा में AQI पहुंचा 359

नई दिल्ली,16 नवंबर। राजधानी की आबो-हवा मंगलवार को भी काफी खराब श्रेणी में ही है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) ने जानकारी दी है कि आज भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 318 है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक वायु की क्वालिटी यही रहने वाली है। दिल्ली की आबोहवा को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें उच्चतम न्यायालय ने जमकर दिल्ली सरकार को इस मुद्दे पर लताड़ लगाई।

Recommended Video

    Delhi का AQI 'बेहद गंभीर', अगले तीन दिन तक सुधार की नहीं है उम्मीद | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, हरियाणा में AQI पहुंचा 359

    कोर्ट ने सरकार से कहा कि आपने जो हलफनामा यहां पेश किया है, उसमें सारा दोष किसानों पर मढ़ दिया है ऐसा लग रहा है कि आप इस मुद्दे से बचकर निकलना चाहते हैं, जबकि यह बहुत ही गंभीर मसला है। तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी गैर-जरूरी निर्माण, परिवहन और बिजली संयंत्रों को रोकने जैसे उपायों पर निर्णय लेने के लिए मंगलवार की शाम एक आपातकालीन बैठक बुलाने का निर्देश दिया है।

    दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, हरियाणा में AQI पहुंचा 359

    केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा एनसीआर जोन इस वक्त प्रदूषण से ग्रसित है। हरियाणा की भी हवा काफी जहरीली हो गई है, यहां भी प्रदूषण काफी हॉवी है, जिससे सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है।

    दिल्ली की हवा आज भी जहरीली, हरियाणा में AQI पहुंचा 359

    सोमवार को शहरों का AQI रिकॉर्ड

    • नारनौल (हरियाणा) की AQI 359
    • कोटा (राजस्थान) की AQI353
    • मुजफ्फरनगर की AQI 351
    • जींद की AQI 350
    • उदयपुर की AQI 348
    • बहादुरगढ़ की AQI 431
    • बल्लभगढ़ की AQI 424
    • भिवानी की AQI 472
    • बुलंदशहर की AQI 475

    खास बात

    आपको बता दें कि PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है। जिनसे स्वास्थ्य संबधित गंभीर बीमारियां पैदा होती हैं। जबकि AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+