Delhi NCR Rainfall Alert: क्या दिल्ली-एनसीआर में आने वाला है आंधी-तूफान? IMD ने दिया ये जवाब

Delhi NCR Rainfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आने वाले दो दिनों में मौसम में बदलाव की जानकारी दी है।

डॉ. कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर अगले दो दिनों तक जारी रह सकता है।

Delhi-NCR-Rainfall-Alert

Delhi NCR Rainfall Alert: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने दी जानकारी, गुजरात और राजस्थान के उत्तरी भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। डॉ. नरेश कुमार के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जो मौसमी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं, वे मुख्य रूप से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हैं।

इस प्रणाली के कारण क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा, "उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की गतिविधि दर्ज की जा सकती है।"

Weather Forecast: उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने खासतौर पर गुजरात और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में दो दिनों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। इन इलाकों में बादल फटने जैसी घटनाओं या जलभराव जैसी स्थिति बनने की आशंका है। डॉ. कुमार ने बताया,

"गुजरात और राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। इससे स्थानीय स्तर पर जलभराव की समस्या हो सकती है, जिसके लिए प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।"

Delhi ncr में हल्की बारिश और तेज हवाएं

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों यानी एनसीआर में भी मौसम विभाग ने हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। यह गतिविधि अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। इससे क्षेत्र में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ असुविधा भी हो सकती है।

आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर ध्यान दें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, खासकर गरज-चमक और तेज हवाओं के समय। साथ ही किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें।

Delhi NCR Rainfall Alert अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण

मौसम विभाग द्वारा जारी यह पूर्वानुमान साफ तौर पर बताता है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी अहम हो सकते हैं। बारिश, तेज हवाएं और संभावित भारी वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इसलिए सतर्कता और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+