Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, पूरे दिन मौसम रहेगा गीला, जानिए अपडेट
Delhi-NCR Weather Today: गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ था। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि आज यहां पूरे दिन मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा।आज कुछ जगहों पर बिजली भी चमक सकती है। अनुमान के मुताबिक दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होती रहेगी। आपको बता दें कि अगले कुछ घंटों के अंदर साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के तापमान में गिरावट हुई है और आज भी यहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। फिलहाल लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है, जिसकी वजह से यहां प्रदूषण पहले की तुलना में काफी कम हो गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 148 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 134 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 167 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 187 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -167 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 134 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 145 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के अलावा आज यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा-कोंकण, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम में आज भी हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलर्ट जारी किया गया है और लोगों के अलर्ट रहने के लिए बोला गया है।












Click it and Unblock the Notifications