Delhi News: मुंडका के फैक्टरी सेप्टिक टैंक में हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

Delhi Mundka Factory Death: दिल्ली के मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया से शुक्रवार (26 जून) दोपहर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा इतना तेजी से हुआ कि एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों मजदूर टैंक के अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 3 मिनट पर घटना की सूचना मिली। बताया गया कि फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सबसे पहले एक मजदूर नीचे उतरा। कुछ ही देर में जहरीली गैस की वजह से वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और तीनों अंदर ही बेहोश हो गए।

Delhi Mundka Factory Death

रेस्क्यू में आई मुश्किल, लेकिन नहीं बच सकी जान

दिल्ली फायर सर्विस की गाड़ियां तुरंत रवाना हुईं, लेकिन शुरुआती रेस्क्यू में ज्वालापुरी इलाके के ट्रैफिक जाम ने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। इसके बाद दूसरी दिशा से वॉटर टेंडर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अरुण (38 वर्ष), संदीप (32 वर्ष) और चांद (42 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों सुल्तानपुरी के इंद्र झील इलाके के रहने वाले थे और फैक्ट्री में काम कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडीएमए के जरिए एसडीएम मुंडका को सूचना दी गई। मुंडका थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+