Delhi Rains: राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, जानिए कितनी दिनों तक मिलेगी राहत?
Delhi Rain News: राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से जारी उमस भरे मौसम के बीच शुक्रवार अल सुबह झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला, जिसके बाद अब गर्मी और उसम से राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर संकेत दिए थे, जिसके बाद अब आसमान से राहत की बरसात आई है।
वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में भी जमकर बारिश हुई, फिलहाल बारिश ने राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों को तर कर दिया है। भारी बारिश के चलते अब लोगों को चिपचिपी गर्मी से कुछ राहत जरूरत महसूस होगी।

देखिए दिल्ली में बारिश का नजारा..
Recommended Video
इससे पहले गुरुवार सुबह भी दिल्ली में बारिश हुई थी। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया था। वहीं शुक्रवार को बारिश ने एक बार फिर गर्मी से राहत दी है। आज (28 जून) दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सुबह से ही लगातार बारिश के साथ-साथ गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने लगी।
तीन जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाली तीन जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार यानी 29 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में वीकेंड में बारिश से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। पारा 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इससे पहले मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जाहिर की है। दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे।
29 और 30 को जमकर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 29 और 30 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। इन दो दिन पूरे दिल्ली-एनसीआर में तूफानी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तेज हवाएं और कड़कती बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी।
वहीं 1 और 2 जुलाई के लिए आईएमडी ने मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहेगा। हवा की गति बदलती रहेगी, जो 25-35 किमी/घंटा की सीमा में बनी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications