दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने किया नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ
नशे के आदी हो चुके लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने शनिवार को नशामुक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर सूर्योदय की शुरुआत की।
नई दिल्ली, 2 अगस्त। नशे के आदी हो चुके लोगों के लिए दिल्ली सरकार ने शनिवार को नशामुक्ति केंद्र वन स्टॉप सेंटर सूर्योदय की शुरुआत की। इस केंद्र पर नशे के आदी हो चुके लोगों की काउंसिलिंग किया जाएगा इसके साथ-साथ उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा और उनकी देखभाल भी की जाएगी। इस केंद्र को स्थापित करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लोगों को शराब और नशीली दवाओं के उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें शिक्षित करना है। महिला एवं बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को सुल्तानपुरी में इस केंद्र (सूर्योदय केंद्र) का उद्घाटन किया।

केंद्र पर न केवल ऐसे लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएग बल्कि उन्हें कौशल आधारित शिक्षा भी प्रदान की जाएगी ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि प्रत्येक जिले में ऐसे केंद्र स्थापित करने से नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में ऐसे केंद्र लंबी अवधि के लिए खोले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: पंजाब में आम आदमी पार्टी की मांग, STF से कराई गई नशा तस्करी की जांच रिपोर्ट हो सार्वजनिक
बच्चों में बढ़ रही है नशा करने की प्रवृत्ति
राजेंद्र पाल गौतम ने बच्चों में नशा करने की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की कमी से बच्चे इस तरह की गलत आदतों के संपर्क में आ रहे हैं। हमें ऐसे बच्चों की मदद करने की आवश्यकता है और केवल पुनर्वास के माध्यम से ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूर्योदय केंद्र लाभार्थियों को नशीली दवाओं का उपयोग बंद करने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications