Delhi: मंत्री आतिशी का चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना, क्या बोले AAP नेता?जानिए

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने जीत दर्ज की। सोनकर का सामना आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट कुलदीप कुमार से था। चुनाव परिणामों का आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष मानने से इनकार कर दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बेईमानी का आरोप लगाया। वहीं मंत्री आतिशी मार्लेना ने इसे लोकतंत्र पर कड़ा प्रहार बताया।

आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ मेयर चुनाव में पार्टी ने कुलदीप कुमार को कैंडिडेट बनाया था। लेकिन वे बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर से हार गए। ऐसे में पिछले 8 वर्षों मे मेयर पद पर काबिज बीजेपी अपनी सत्ता बनाने में कामयाब रही।

Atishi Marlena over Chandigarh Mayor Election

वहीं दूसरी ओर चुनाव परिणाम को आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष मानने से इनकार कर दिया। एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली की सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।"

वहीं आतिशी मार्लेना ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हुआ है, मेयर चुनाव में खुलेआम धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। भाजपा के राज में, जो भाजपा के लिए वोट करता है, सिर्फ़ वही वैध है। बाक़ी सब फर्जी और इनवैलिड है? लोक सभा के पहले, जनमत और लोकतंत्र की हत्या करते करते ये लोग अब और कितना गिरेंगे?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+