AAP का आरोप- LG ने लटकाई फाइल, बिजली सब्सिडी अब नहीं दे पाएगी केजरीवाल सरकार

AAP ने एलजी पर नया आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि एलजी ने बिजली सब्सिडी की फाइल लटका रखी है। ऐसे में जनता को अब सब्सिडी नहीं मिल पाएगी।

aap

दिल्ली वालों को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें फ्री में 200 यूनिट बिजली नहीं मिलेगी। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार ने इसके लिए उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराया। सरकार का आरोप है कि LG ने सब्सिडी से जुड़ी फाइल लटका रखी है।

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि आज से दिल्ली के लोगों को दी जाने वाली सब्सिडी वाली बिजली बंद कर दी जाएगी, यानी कल से सब्सिडी वाले बिल नहीं दिए जाएंगे। ये सब्सिडी बंद कर दी गई है क्योंकि AAP सरकार ने आने वाले वर्ष के लिए सब्सिडी जारी रखने का निर्णय लिया है, लेकिन वो फाइल दिल्ली एलजी के पास है।

मंत्री ने कहा कि जब तक फाइल वापस नहीं आती है, तब तक AAP सरकार सब्सिडी वाला बिल जारी नहीं कर सकती है। एलजी की वजह से 46 लाख परिवारों, किसानों, वकीलों और 1984 दंगा पीड़ितों को मुफ्त बिजली मिलनी बंद हो जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, एलजी को केवल 5 मिनट का वक्त चाहिए। उनके सामने कई बार 46 लाख परिवारों का मु्द्दा उठाया गया, लेकिन उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया। ऐसे में पार्टी और सरकार को मीडिया के जरिए उनसे अनुरोध करना पड़ रहा है। अगर वो फाइल नहीं क्लियर करते, तो मजबूरी में सब्सिडी नहीं मिल पाएगी।

अब तक ये थी स्कीम
अरविंद केजरीवाल फ्री बिजली-पानी का वादा करके ही सत्ता में आए थे। उन्होंने सरकार बनाते ही अपना वादा पूरा किया और उन्होंने फ्री बिजली की घोषणा कर दी। इसके तहत 200 यूनिट बिजली हर महीने फ्री मिलती है, जबकि हर महीने 201 से 400 यूनिट खपत करने वालों को 850 रुपये पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है। इस पूरी सब्सिडी का भार केजरीवाल सरकार खुद उठाती है। AAP का आरोप कि एलजी उनकी इस योजना को पूरी तरह से रोकना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+