Delhi Metro Viral Video: ग्लास निकाला लगाया पैग, फिर खाया अंडा, दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब हरकत, देखें Video
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन लोग कुछ न कुछ उटपटांग हरकत करते रहते हैं जिसका वीडियो वायरल होता रहा है। अब एक शख्स मेट्रो में बैठ कर शराब पी रहा है। साथ ही उसने वहीं पर अंडा भी छीलकर खाया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को देख कर लोग कह रहे हैं कि ये तो हद है। लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर फुट पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जानिए वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, मेट्रो में बैठे एक शख्स पहले ग्लास में रखे शराब को पीता है फिर अपने बैग से अंडा निकालता है उसे छीलकर वहीं खाना शुरू कर देता है। फिर वे ग्लास और अंडे के छिलके को अपने बैग में रख लेता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें Kerala Viral Video: गले में पट्टा, घुटनों के बल चलाया, वायरल हो रहे कर्मचारियों के Video की क्या है सच्चाई?
वीडियो तेजी से वायरल
वीडियो कब का है और किस मेट्रो लाइन का है? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वीडियो में देख कर ऐसा लग रहा है कि, शख्स अपने ऑफिस से वापस लौट रहा है। इसी दौरान वे अपने बैग से शराब और अंडा निकाल कर उसका सेवन करता है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Video शेयर कर कार्रवाई की मांग
बेसिक शिक्षा सूचना केंद्र नामक एक एक्स(X) यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि,दिल्ली मेट्रो में नृत्य प्रदर्शन की अपार सफलता के बाद पेश है शराब और अंडे का सेवन! @DelhiPolice @DCP_DelhiMetro को वीडियो की सत्यता की जांच करके उचित कार्रवाई करनी चाहिए। वीडियो साभार: सोशल मीडिया
लोगों का दिल्ली मेट्रो से सवाल?
वहीं इस वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोग दिल्ली मेट्रो से सवाल पूछ रहे हैं। लोगों का कहना है कि, क्या मेट्रो में शराब की बोतल ले जाने की परमिशन है? क्या कोई भी व्यक्ति वहां पर बैठ कर शराब पी सकता है? नाराज लोगों का कहना है कि, जब मेट्रो में खाने की अलाउ नहीं है तो ये शख्स कैसे अंडा खा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications