Kerala Viral Video: गले में पट्टा, घुटनों के बल चलाया, वायरल हो रहे कर्मचारियों के Video की क्या है सच्चाई?

Kerala Viral Video: केरल के कोच्चि स्थित एक निजी मार्केटिंग कंपनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टारगेट में पिछड़ने वाले कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की बातें सामने आई हैं।

वीडियो में कुछ कर्मचारियों को घुटनों के बल जंजीरों में बंधे कुत्तों की तरह चलते हुए दिखाया गया, जो अपने टार्गेट पूरे न करने की सज़ा के तौर पर किया गया।

Kerala Viral Video

वीडियो में क्या है?

वीडियो में एक व्यक्ति को गर्दन में पट्टा बांधकर घुटनों के बल चलते हुए दिखाया गया, जिसे एक अन्य व्यक्ति "कुत्ते" की तरह खींच रहा है। एक अन्य वीडियो में कर्मचारियों को कपड़े उतारने की सज़ा दी जाती दिखाया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद राज्य श्रम विभाग ने इस कथित अमानवीय व्यवहार की जांच के आदेश दिए हैं और इस पर रिपोर्ट तलब की है।

जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई?

वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर पुलिस ने भी बयान जारी किया है। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना है और इसे फर्म के एक पूर्व मैनेजर ने शूट किया था।

बताया गया कि उस मैनेजर का कंपनी मालिक से विवाद था। जिसके बाद कंपनी को बदनाम करने के लिए ये वीडियो बनाया। मैनेजर ने नए एम्पलाई से ट्रेनिंग का हिस्सा बता कर वीडियो बनाया था पुलिस ने इस वीडियो को "भ्रामक" बताया है।

ये भी पढ़ें Masoom Sharma: 500KM साइकिल चलाकर मासूम शर्मा से मिलने पहुंचा जबरा फैन, सिंगर ने बाइक की गिफ्ट, Video Viral

कर्मचारियों ने खोला राज

पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें पूर्व मैनेजर को इस घटना का जिम्मेदार बताया गया है। कुछ लोगों, जो फर्म के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि, जो टार्गेट पूरे नहीं करते थे, उन्हें प्रबंधन इस तरह की सज़ा देता था।

पुलिस के अनुसार, यह घटना कोच्चि के कालूर में स्थित एक निजी फर्म में हुई और अपराध पास के परूमबवूर इलाके में अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें CM Nitish Viral Video: 'हंगामा है क्यों बरपा’, सीएम ने महिला के कंधे पर रखा हाथ, किसे हुई सबसे ज्यादा परेशानी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+