Delhi Metro: कपल की 'फेवरेट लोकेशन' मेट्रो बनी जंग का अखाड़ा, हुई थप्पड़ों की बारिश, देखें VIDEO
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में लगातार विवादों में बनी हुई है। इस बार मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक ने चलती मेट्रो में दूसरे युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी।
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। एक के बाद एक कपल के आपत्तिनजक स्थिति में मेट्रो के अंदर बैठे हुए वीडियो सोशल मीडिया में लगातार देखने को मिल रहे हैं। कपल की पहली पंसदीदा लोकेशन बना दिल्ली मेट्रो जंग का अखाड़ा तब बन गया, जब दो युवक चलती मेट्रो में भिड़ गए। एक युवक ने दूसरे युवक पर चोरी का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की।
वहीं, मौक पर मेट्रो में मौजूद लोग दोनों के बीच बचाव करते रहे। लेकिन, युवक घूंसे बरसाता रहा। मामले का वीडियो सामने आने के बाद भी विवादों से घिरे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मामले में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर हुई मारपीट...

बताया जा रहा है कि मारपीट राजा नाहर सिंह और कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली वॉयलेट लाइन मेट्रो में हुई है। केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के पास। जानकारी के मुताबिक, मारपीट कर रहे एक युवक ने दूसरे पर चोरी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके बैग से कुछ चोरी कर रहा था। तभी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इतने में गुस्से से आगबबूला हुए शख्स ने आरोपी युवक का मुंह पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते मेट्रो जंग का आखाड़ा बन गई।
कपल की हरकत पर महिलाओं ने किया था ऐतराज
आपको बता दें कि बीते दिन ही दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं ने एक कपल को मेट्रो में उनकी आपत्तिजनक हरकत को लेकर फटकार लगाई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, कपल गलत हरकत करने से साफ इनकार करता रहा। मामल में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सख्ती करने की बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications