दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर शुरू की FASTag/UPI- आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर शुरू की FASTag/UPI- आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा
नई दिल्ली, 6 जुलाई। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मंगवार से एक और सुविधा शुरू कर दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर पहली FASTag / UPI- आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही डीएमआरसी ने एक मल्टी मॉडल इंटरग्रेशन सुविधा भी शुरू की है।

इस सुविधा के बाद मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग शुल्क FASTag के माध्यम से काटा जाएगा। जिससे एंट्री और भुगतान में लगने वाला समय बचे। बता दें इस पार्किंग में सिर्फ फास्टैग वाले वाहनों को ही पार्किंग की इजाजत होगी। डीएमआरसी ने बताया कि "देश में पहली बार, डीएमआरसी के एमडी डॉ मंगू सिंह द्वारा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर फास्टैग/यूपीआई आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा शुरू की गई।"
ये दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 पर शुरू की गई इस एक्सक्लूसिव कैशलेस पार्किंग सुविधा में 55 चार पहिया और 174 दोपहिया एक समय पर पार्क हो सकेगे। FASTag (फास्टैग) के जरिए चार पहिया वाहनों की एंट्री/एक्जिट होने पर कैशलेस भुगतान होगा।
डीएमआरसी स्मार्ट कार्ड को स्वाइप करने पर टूविल की पार्किंग होगी। स्मार्ट कार्ड स्वाइप का प्रयोग केवल एंट्री/एक्जिट के समय को दर्ज करने और किराया जोड़ने के लिए किया जाता है और कार्ड से कोई धनराशि नहीं काटी जाएगी। इस सुविधा के अंतर्गत पार्किंग फीस का पेमेंट UPI एप द्वारा QR कोड स्कैन करके किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications