दिल्ली मेट्रो: येलो लाइन में मिलेगा हाई स्पीड फ्री Wi-Fi, इस तरह से उठा सकेंगे फायदा

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले यात्री के लिए बहुत अच्छी खबर आई है। अब स्टेशन पर फ्री हाई-स्पीड वाईफाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि अभी ये सुविधा येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर दी गई है, जिसका शुरुआत रविवार को डीएमआरसी ने की। मेट्रो अधिकारियों ने इस फैसिलिटी को लेकर कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) एक प्रौद्योगिकी संघ के साथ मिलकर मेट्रो ट्रेनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अलावा) के अंदर भी इस सुविधा को शुरू करने पर काम कर रहा है।

delhi metro

DMRC ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए दी, जिसमें उन्होंने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को लगातार बढ़ाने के अपने प्रयासों में, आज से अपनी येलो लाइन के सभी मेट्रो स्टेशनों से मुफ्त हाई स्पीड वाईफाई सेवा की सुविधा शुरू की है। बता दें कि इससे पहले जनवरी 2020 में नई दिल्ली और द्वारका सेक्टर 21 स्टेशनों को जोड़ने वाली एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन के डिब्बों के अंदर एक हाई-स्पीड वाईफाई सुविधा शुरू की थी। यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश में इस तरह की पहली सुविधा थी।

वहीं अब दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए यात्रा के अनुभव को लगातार बढ़ाने के अपने प्रयासों में येलो लाइन या लाइन -2 के सभी मेट्रो स्टेशनों पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक फ्री हाई-स्पीड वाईफाई सेवा की सुविधा सफलतापूर्वक शुरू की है। अधिकारियों ने कहा कि नेटवर्क के साथ अन्य कॉरिडोर के स्टेशनों तक सुविधा का विस्तार करने पर काम किया जा रहा है।

अब येलो लाइन पर 37 स्टेशनों पर इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकेगा। डीएमआरसी ने बताया कि इस सुविधा के जरिए यात्री ईमेल, फेसबुक, गूगल सर्च, वाट्सऐप, वीडियो और ऑडियो कॉल का फायदा उठा सकेंगे। इसके लिए उनरो DMRC FREE Wi-Fi नेटवर्क पर लॉग इन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+