Delhi Metro में सफर करना हुआ मंहगा, आज से किराए में 1 से 5 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी, देखिए नई किराया लिस्ट
Delhi Metro Fare Hike: दिल्ली की मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज से किराया महंगा हो गया है। 25 अगस्त 2025 से लागू इस संशोधन के तहत यात्रियों को दूरी के हिसाब से अब पहले से 1 से 4 रुपये तक ज्यादा देना होगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसे न्यूनतम बढ़ोतरी बताते हुए कहा है कि यह संशोधन संचालन और रखरखाव खर्च को ध्यान में रखकर किया गया है। नया किराया सप्ताह के सामान्य दिनों और रविवार व राष्ट्रीय अवकाश पर अलग-अलग लागू होगा। वहीं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 1 से 5 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

कितनी हुई बढ़ोतरी?
सामान्य दिनों का किराया (Normal Days Fare)
0-2 किमी: ₹11 (पहले ₹10)
2-5 किमी: ₹21 (पहले ₹20)
5-12 किमी: ₹32 (पहले ₹30)
12-21 किमी: ₹43 (पहले ₹40)
21-32 किमी: ₹54 (पहले ₹50)
32 किमी से अधिक: ₹64 (पहले ₹60)
राष्ट्रीय अवकाश और रविवार का किराया (Holiday/Sunday Fare)
- 0-2 किमी: ₹11
- 2-5 किमी: ₹11 (पहले ₹10)
- 5-12 किमी: ₹21 (पहले ₹20)
- 12-21 किमी: ₹32 (पहले ₹30)
- 21-32 किमी: ₹43 (पहले ₹40)
- 32 किमी से अधिक: ₹54 (पहले ₹50)
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (Airport Express Line) पर भी ₹1 से ₹5 तक की बढ़ोतरी की गई है।
क्यों बढ़ाया गया किराया?
दिल्ली मेट्रो ने 25 अगस्त 2025 से किराए में 1 से 5 रुपये तक बढ़ोतरी की है। इसका मुख्य कारण संचालन और रखरखाव की बढ़ती लागत है। ट्रेनों, स्टेशनों और अन्य सुविधाओं का रखरखाव, बिजली, ईंधन और स्टाफ़ खर्च बढ़ गया है। मेट्रो ने यह भी कहा है कि किराया बढ़ाने से सेवा की गुणवत्ता बनाए रखना संभव होगा। यात्रियों को राहत देने के लिए स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10% छूट और ऑफ-पीक घंटों में यात्रा पर अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इससे नियमित यात्री अतिरिक्त खर्च से बच सकते हैं।
2017 के बाद पहली बार बढ़ा दिल्ली मेट्रो का किराया
दिल्ली मेट्रो का पिछली बार किराया संशोधन 2017 में हुआ था, जब चौथी किराया निर्धारण समिति (Fourth Fare Fixation Committee) की सिफारिशों के आधार पर बदलाव किया गया था। उसके बाद से किराया जस का तस रहा। DMRC ने बताया कि इस बार की बढ़ोतरी सिर्फ नाममात्र की है और इसे संचालन लागत, रखरखाव और यात्रियों की बेहतर सुविधाओं के लिए किया गया है।
ये भी पढ़ें Lucknow Metro Phase-1B: लखनऊ मेट्रो के विस्तार को मिली मंजूरी, जानिए किन इलाकों से गुजरेगी नई लाइन?












Click it and Unblock the Notifications