Lucknow Metro Phase-1B: लखनऊ मेट्रो के विस्तार को मिली मंजूरी, जानिए किन इलाकों से गुजरेगी नई लाइन?
Lucknow Metro Phase-1B: केंद्र सरकार ने लखनऊ मेट्रो परियोजना के फेज-1बी को मंजूरी दे दी है, जिसका कुल कॉरिडोर लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी और अनुमानित लागत 5801 करोड़ रुपये है। इस विस्तार के साथ लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क कुल 34 किलोमीटर का हो जाएगा, जिससे शहर की भीड़-भाड़ और ट्रैफिक की समस्या में काफी कमी आएगी।
फेज-1बी मेट्रो की नई लाइनें पुराने लखनऊ के व्यावसायिक केंद्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेगी। सरकार ने कहा कि फेज-1बी न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और शहरी गतिशीलता को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे निवासियों और आगंतुकों दोनों के लिए शहर में आवागमन आसान होगा।

इन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो
लखनऊ मेट्रो के फेज-1बी कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें से 7 भूमिगत और 5 ऊंचाई पर बने हैं। यह नया मार्ग पुराने लखनऊ के सबसे महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरेगा, जिनमें अमीनाबाद, याहियागंज, पांडेगंज और चौक जैसे व्यावसायिक हब शामिल हैं। इसके अलावा, यह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (मेडिकल कॉलेज) और लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों जैसे बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, क्लॉक टॉवर और रूमी दरवाज़ा से भी जुड़ेगा। यह मेट्रो लाइन शहर के लोगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और आसान आवागमन सुनिश्चित करेगी।
ये भी पढ़ें Lucknow Airport के 10 किमी दायरे में लेजर लाइट और पतंगबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी
शहर के सबसे पुराने को जोड़ेगी
सरकार के बयान में कहा गया है कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1बी से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में महत्वपूर्ण प्रगति होगी और राज्य की राजधानी में मेट्रो रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार होगा। इस नए कॉरिडोर में लगभग 11.165 किलोमीटर की नई मेट्रो लाइन और 12 स्टेशन होंगे, जिनमें से सात भूमिगत और पांच ऊंचे होंगे। यह मेट्रो नेटवर्क शहर के सबसे पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधाओं में सुधार करेगा, जहां फिलहाल कनेक्टिविटी कमजोर है।












Click it and Unblock the Notifications