AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!
AI In Delhi Metro: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा है। पूरी दुनिया में एआई टेक्नोलॉजी लगभग हर फील्ड में इस्तेमाल की जा रही है। दिल्ली मेट्रो अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यात्रा के तरीके को बदलने जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसकी शुरुआत भी कर दी है। अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग सफल रहता है, तो टिकटिंग सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके फेस रिकगनाइजेशन के जरिए एंट्री होगी। इससे टिकट लेने के झमेले की जरूरत नहीं होगी। टिकट काउंटर पर लंबी लाइन से भी निजात मिल सकेगी।इस तकनीक के तहत यात्रियों को न टोकन लेने की जरूरत होगी और न ही स्मार्ट कार्ड स्कैन करने की। स्टेशन पर लगे कैमरे यात्री के चेहरे को स्कैन करेंगे और एंट्री के साथ-साथ किराया भी ऑटो कट हो जाएगा।

AI In Delhi Metro: चुनिंदा स्टेशन पर ट्रायल मोड में सुविधा शुरू
सूत्रों के अनुसार, डीएमआरसी ने पहले चरण के लिए इस सिस्टम का ट्रायल कश्मीरी गेट, बाराखंभा रोड, राजीव चौक, लाजपत नगर, हौज़ खास और बदरपुर जैसे चुनिंदा स्टेशनों पर शुरू किया है। इसे "Automatic Fare Collection - AFC 2.0 Project" नाम दिया गया है। DMRC की योजना है कि यदि यह तकनीक सफल रही तो 2026 तक इसे मेट्रो के सभी प्रमुख कॉरिडोरों येलो, ब्लू और पिंक लाइन तक बढ़ा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Raanjhanaa AI ending: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने बदल दी रांझना की एंडिंग, कॉपीराइट का नहीं रहेगा महत्व?
दिल्ली मेट्रो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल पहले से ही कई मोर्चे पर हो रहा है। डीएमआरसी क्राउड मैनेजमेंट और मेंटिनेंस के काम के लिए AI का इस्तेमाल कर रही है। इसके अलावा, फेज-4 की मेट्रो को AI की मदद से स्मार्ट ट्रेनों के रूप में कन्वर्ट करने की भी योजना है। कुल मिलाकर दिल्ली मेट्रो जो कि अब एनसीआर में भी लोगों के लिए लाइफलाइन बन गई है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए पहले से और बेहतर और सुरक्षित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: AI vs Gut Feeling: मशीनें अब आपको देंगी सलाह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दिल-दिमाग की जंग में बनेगा रेफरी!












Click it and Unblock the Notifications