Delhi Metro: कब तक बंद है लाल किला मेट्रो स्टेशन? रेड लाइन पर क्यों धीरे चल रही ट्रेन? DMRC ने जारी किया अपडेट
Delhi Metro Update: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के आगे हुए ब्लास्ट के बाद से इस मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। DMRC के ताजा अपडेट के अनुसार अभी भी ये मेट्रो स्टेशन बंद है। लाल किला मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट दोनों पर ही रोक है। इंटरचेंज पॉइंट नहीं होने की वजह से यहां से गुजरने वाली मेट्रो इस स्टेशन पर नहीं रोकी जा रही है। ये मेट्रो स्टेशन कब से दोबारा शुरू होगा इसके लेकर दिल्ली मेट्रो ने अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
धमाके के तुरंत बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को एहतियातन बंद कर दिया था। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक अपडेट में कहा कि यह कदम "सुरक्षा कारणों" के चलते उठाया गया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन वॉयलेट लाइन पर है। मंगलवार, 18 नवंबर को रेड लाइन पर मेट्रो स्लो चल रही है। इसे लेकर भी DMRC ने अपडेट जारी किया है। मेंटेनेंस कार्यों के कारण मेट्रो की स्पीड कम की गई है।

रेड लाइन पर भी असर
यात्रियों को रेड लाइन पर भी थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। डीएमआरसी ने बताया कि पुलबंगश और तिस हज़ारी के बीच ट्रेनें 25 किमी प्रति घंटा की सीमित गति से चलाई जा रही हैं। इस रूट पर लाइन-8 के विस्तार का टनलिंग काम जारी है, इसलिए अस्थायी धीमी गति लागू की गई है।
पुरानी दिल्ली जाने के लिए अन्य मेट्रो स्टेशन
हालांकि लाल किला स्टेशन बंद है, लेकिन बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं। जो यात्री लाल किले या उसके आसपास पहुंचना चाहते हैं, उन्हें पास के ये स्टेशन चुनने की सलाह दी गई है:
जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) - करीब 1 किमी
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन) - लगभग 1.2 किमी
चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (येलो लाइन) - करीब 1.5 किमी
अधिकारियों का कहना है कि इन स्टेशनों से ऑटो, ई-रिक्शा और शटल सेवाएं आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
पुरानी दिल्ली में भारी पुलिस तैनाती
धमाके के बाद पुरानी दिल्ली के आसपास सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं। पूरे क्षेत्र की जांच की जा रही है और आसपास बने रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के आधार पर सभी कोणों को खंगाला जा रहा है।
यात्रियों को क्या करना चाहिए
आधिकारिक अपडेट पर नज़र रखें
लाल किला क्षेत्र में गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें
वैकल्पिक मार्ग और नज़दीकी स्टेशन का उपयोग करें
अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, क्योंकि पुरानी दिल्ली में देरी संभव है
यह घटना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा संकेत है। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर पूरे मामले को विस्तार से जांच रही हैं।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications